रिलायंस जियो की वेबसाइट पर नेटवर्क ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शरू

रिलायंस जियो की वेबसाइट पर नेटवर्क ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शरू
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को आम यूज़र के लिए जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। दरअसल, कंपनी ने नेटवर्क ट्रायल के लिए इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com लाइव है और यहां पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिलायंस जियो के ऐप माईजियो, जियोचैट, जियोप्ले, जियोऑनडिमांड, जियोबीट्स, जियोमैग्स, जियोएक्सप्रेसन्यूज, जियोड्राइव, जियोज्वाइन, जियोमनी और जियोसिक्योरिटी लाइव कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इन सभी ऐप्स को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
 
jio_site_screenshot

जियोचैट मैसेंजर कंपनी का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। जियोसिक्योरिटी ऐप मोबाइल सिक्योरिटी के लिए है। जियो प्ले टीवी के कंटेंट को आपके मोबाइल तक पहुंचाएगा। जियो एक्सप्रेसन्यूज एक न्यूज और मैगजीन एग्रिगेशन ऐप है। जियोमनी कंपनी का अपना वॉलेट ऐप है जिसकी मदद से यूज़र अपने फोन को रिचार्ज कर पाएंगे। रिलायंस का जियोज्वाइन स्काइप की तरह वीडियो चैट ऐप है। इसकी मदद से यूज़र एचडी वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। वेबसाइट पर फिलहाल सिर्फ जियो अकाउंट्स के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।

पिछले महीने, कंपनी ने रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत की थी। वैसे रिलायंस ने इस रेफरल प्रोग्राम के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। इसका खुलासा कंपनी के कुछ कमर्चारियों ने फेसबुक के जरिए किया। उन्होंने बताया कि अगर वह किसी को रेफर करते हैं तो उस शख्स को तीन महीने के लिए मुफ्त 10 जीबी वॉयस और इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह प्रोग्राम सिर्फ इनवाइट मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक यूनीक कोड भेजा जाता है जिसे रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर दिखाना होगा।

मुकेश अंबानी ने हाल ही में घोषणा की थी कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को व्यवसायिक तौर पर साल 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी रिलायंस जियो की 4जी सेवा को 120,000 कर्मचारी ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mukesh Ambani, Reliance Jio, Reliance Jio Infocomm, Telecom
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »