• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने Rs. 1099 और Rs 1499 के नए प्लान किए पेश, डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल के साथ Netflix फ्री!

Jio ने Rs. 1099 और Rs 1499 के नए प्लान किए पेश, डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल के साथ Netflix फ्री!

जियो ने 1499 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसके साथ Netflix बेसिक फीचर्स प्लान आता है।

Jio ने Rs. 1099 और Rs 1499 के नए प्लान किए पेश, डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल के साथ Netflix फ्री!

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में दो नए मोबाइल प्लान लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने 1099 रुपये का प्लान 84 दिन वैलिडिटी के साथ किया पेश
  • 1499 रुपये के नए प्लान में मिलता है डेली 3GB डेटा
  • दोनों ही प्लान नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में दो नए मोबाइल प्लान लॉन्च किए हैं। इनके साथ कंपनी ने Netflix का सब्सक्रिप्शन भी दिया है, यानि प्लान के साथ एंटरटेनमेंट पैकेज भी कंपनी दे रही है। कंपनी ने कहा है कि Netflix के साथ यह दुनिया की पहली मोबाइल प्रीपेड भागीदारी है। 

Jio प्रीपेड प्लान्स में दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान कंपनी ने लॉन्च किए हैं। इस मौके पर जियो के सीईओ किरण थॉमस ने कहा कि वे अपने यूजर्स के लिए वर्ल्ड क्लास सर्विसेच मुहैया करवाना चाहते हैं। इसी दिशा में Netflix के साथ मोबाइल प्रीपेड भागीदारी करके कंपनी एक कदम और आगे चली गई है। आपको बता दें कि जियो के पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान्स के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन कंपनी पहले से देती आ रही है। लेकिन किसी मोबाइल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी पहली बार यह सब्सक्रिप्शन दे रही है। 

कंपनी के 40 करोड़ ग्राहकों को अब जियो प्रीपेड बंडल प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का ऑप्शन भी मिल जाएगा। आइए जानते हैं कंपनी ने कौन से नए प्लान Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किए हैं। 
 

Jio Rs. 1099 Plan with Netflix

रिलायंस जियो ने 1099 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके साथ Netflix सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ कंपनी डेली 2GB डेटा दे रही है और साथ ही अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान अनलिमिटिड 5G डेटा भी दे रहा है। नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन अगर आप अलग से खरीदते हैं तो यह 149 रुपये प्रति महीना की दर से आता है और इसमें केवल मोबाइल पर ही आप कंटेंट देख पाते हैं। 
 

Jio Rs. 1,499 Plan with Netflix

जियो ने 1499 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसके साथ Netflix बेसिक फीचर्स प्लान आता है। इस प्लान के तहत यूजर नेटफ्लिक्स को या तो मोबाइल या फिर टीवी में से किसी एक डिवाइस पर देख सकता है। इस प्लान में अंतर इतना है कि यह डेली 3GB डेटा ऑफर करता है। भारत में नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान 199 रुपये में आता है, अगर आप इसे अलग से खरीदते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »