रिलायंस जियो प्राइम लेने पर आपको मिलेगा कितना फायदा? जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2017 14:56 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का आगाज़ हो गया है
  • नई सेवा से डेटा की कीमत तो कम होगी ही, मिलेंगे और भी फायदे
  • रिलायंस जियो पर 10 करोड़ ग्राहकों को बनाए रखने का है दवाब
रिलायंस जियो के जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का आगाज़ हो गया है। इस सेवा की मदद से कंपनी के ग्राहक किफायती दाम में 4जी डेटा के साथ अन्य सुविधाएं पा सकेंगे। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि नई सेवा से डेटा की कीमत तो कम होगी ही और ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का जियो ऐप सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। जियो प्राइम प्लान अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। क्या जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की मदद से कंपनी अपने करीब 10 करोड़ ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़े रख पाएगी? आइए जानते हैं।

19 रुपये जियो प्लान– प्रीपेड और जियो प्राइम
रिलायंस जियो 19 रुपये का रीचार्ज पैक दे रही है जिसकी वैधता 1 दिन की है। यह प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। जो यूज़र जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लते हैं उन्हें 100 एमबी 4जी डेटा, मुफ्त कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। दूसरी तरफ, अगर आप जियो प्राइम सब्सक्राइबर हैं तो आपको 200 एमबी 4जी मोबाइल डेटा मिलेगा, यानी आम यूज़र से दोगुना डेटा।

(जानें: जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब)

49 रुपये जियो प्लान – प्रीपेड और जियो प्राइम
49 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता तीन दिनों की है। इसमें 19 रुपये प्लान वाली सारी सुविधाएं मिलेंगी, फ़र्क सिर्फ डेटा का है। इस पैक में 300 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं, जियो प्राइम सब्क्राइबर 600 एमबी डेटा पाएंगे।
Advertisement

96 रुपये जियो प्लान – प्रीपेड और जियो प्राइम
रिलायंस जियो का 96 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक 600 एमबी डेटा के साथ अन्य स्टेंडर्ड सुविधाओं वाला है। हालांकि, जियो प्राइम यूज़र को इस पैक में 7 जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन 4जी स्पीड में डेटा की सीमा 1 जीबी होगी। 96 रुपये वाले जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता 7 दिनों की है।
Advertisement

(जानें: रिलायंस जियो पर 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद लगेगा चार्ज? जानें सच)
 
149 रुपये जियो प्लान – प्रीपेड और जियो प्राइम
Advertisement
रिलायंस जियो के 149 रुपये के रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है। यह 1 जीबी 4जी डेटा के साथ अन्य आम सुविधाओं से लैस है। हालांकि, जियो प्राइम ग्राहकों को 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलेगा।
 
303 रुपये जियो प्लान- प्रीपेड, पोस्टपेड और जियो प्राइम
303 रुपये का रिलायंस जियो प्लान प्रीपेड के साथ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी है। यह 2.5 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है। हालांकि, जियो प्राइम ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन 4जी स्पीड वाले डेटा की सीमा 1 जीबी होगी। वहीं, पोस्टपेड ग्राहक जो कंपनी के नए सब्सक्रिप्शन प्लान का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें बिलिंग साइकिल में 30 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें हर दिन की सीमा 1 जीबी होगी।

499 रुपये जियो प्लान- प्रीपेड, पोस्टपेड और जियो प्राइम
499 रुपये वाला प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 5 जीबी डेटा के साथ आता है। वहीं, जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेने वाले प्रीपेड ग्राहकों को 56 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन 2 जीबी डेटा की सीमा के साथ। वहीं, पोस्टपेड ग्राहकों को बिलिंग साइकिल में 60 जीबी डेटा दिया जाएगा।

999 रुपये जियो प्लान- प्रीपेड, पोस्टपेड और जियो प्राइम
रिलायंस जियो का यह प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ आम ग्राहकों को 12.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। हालांकि, जियो प्राइम सब्सक्राइबर 60 जीबी डेटा पाएंगे। और हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं होगी। यानी आपके पास 60 जीबी डेटा तब तक है जब तक वो खत्म ना हो जाए।
 
1,999 रुपये जियो प्लान - प्रीपेड और जियो प्राइम
1,999 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसके साथ आम यूज़र को 30 जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं होगी। हालांकि, जियो प्राइम सब्सक्राइबर को कुल 125 जीबी डेटा दिया जाएगा।

4,999 रुपये जियो प्लान- प्रीपेड और जियो प्राइम
इस प्लान की वैधता 180 दिन की है। इसमें ग्राहक को 100 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। और हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा भी नहीं है। हालांकि, जियो प्राइम सब्सक्राइबर को इस प्लान के साथ 350 जीबी डेटा मिलेगा।
 
9,999 रुपये जियो प्लान- प्रीपेड और जियो प्राइम
9,999 रुपये वाला जियो प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 200 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। हालांकि, जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने पर आप 750 जीबी डेटा पाएंगे। इस पैक की वैधता बढ़कर एक साल की हो जाएगी।
 
इन प्लान को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना फायदे का सौदा है। सिर्फ एक बार 99 रुपये देकर आप एक साल के लिए कई किस्म के फायदे पा सकते हैं। कम दाम वाले पैक में आप मात्र 8 रुपये खर्चकर डेटा बढ़ा सकते हैं। महंगे प्लान के साथ प्राइम ग्राहकों के लिए फायदा और बढ़ जाता है। 303 और 499 रुपये वाले प्लान में प्राइम सब्सक्रिप्शन सबसे ज़्यादा फायदेमंद हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.