रिलायंस जियो पर 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद लगेगा चार्ज? जानें सच

रिलायंस जियो पर 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद लगेगा चार्ज? जानें सच
ख़ास बातें
  • कंपनी द्वारा 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद चार्ज लेने की है खबर
  • रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत
  • रिलायंस जियो के सभी प्लान मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो पर वॉयस कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। यह वादा एक बार फिर इस टेलीकॉम कंपनी ने दोहराया है। कंपनी ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि कंपनी की योजना 1000 मिनट वॉयस कॉल के बाद ग्राहकों चार्ज लेने की है।

अगर आपने पिछले कुछ दिनों में ऐसी ख़बरें पढ़ी हैं कि रिलायंस जियो हर महीने 1000 मिनट ही मुफ्त वॉयस कॉल देगी और सीमा खत्म होने के बाद ग्राहकों को कॉल के लिए चार्ज देना पड़ेंगी। तो परेशान मत होइए। कंपनी ने एक बार फिर साफ किया है कि यह महज अफवाह है।

दरअसल, मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि रिलायंस जियो अपने यूज़र को दी गई मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा पर सीमा तय करने के बारे में विचार कर रही है। सीएलएसए के नोट को गलत बताते हुए रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। कंपनी की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि सभी वॉयस कॉल मुफ्त होंगे। और आगे भी ऐसा रहेगा।

गौरतलब कि सितंबर महीने में रिलायंस जियो को लॉन्च करते वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने साफ-साफ कहा था कि रिलायंस जियो पर किसी भी टैरिफ प्लान के साथ वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त होगा। वो भी सभी नेटवर्क पर। रिलायंस जियो की सेवाएं व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध होने के बाद ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल की सेवा पाने के लिए कम से कम 149 रुपये का मासिक प्लान चुनना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Plans, Jio Plans Voice Call

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »