एयरटेल ने कहा, कॉल नहीं लगने के लिए रिलायंस जियो खुद जिम्मेदार

एयरटेल ने कहा, कॉल नहीं लगने के लिए रिलायंस जियो खुद जिम्मेदार
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने कहा है कि रिलायंस जियो को दो करोड़ से 2.5 करोड़ ग्राहकों के लिए पर्याप्त पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) दे दिए गए हैं। लेकिन कंपनी अभी तक अपनी पूरी क्षमता स्थापित नहीं कर पाई है, क्योंकि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं है।

कंपनी ने जियो को 26 सितंबर को लिखे पत्र में कहा, "पीओआई की वृद्धि को लेकर 13 सितंबर को हुई हमारी द्विपक्षीय बैठक के बाद हमने इंटरकनेक्टेड लिंक के ट्रैफिक आंकड़ों का अध्ययन किया, साथ ही आपकी अनुमानित क्षमता का भी अध्ययन किया। हमने आपको कुल 3,048 पीओआई मुहैया कराए, लेकिन उनमें से केवल 2,484 ही चल रहे हैं और इसका कारण जियो की तरफ से अपर्याप्त तैयारी और अपर्याप्त परीक्षण दल और प्रयास की कमी है।"

वहीं, जियो का कहना है कि दूसरे ऑपरेटर द्वारा मुहैया कराए गए पीओआई कम है।

रिलायंस इंडस्ट्री ने 18 अगस्त को जारी एक बयान में कहा था, "कुल 12,500 पीओआई की जरूरत है। लेकिन तीनों कंपनियां मिलकर केवल 1,400 पीओआई ही दे रही हैं। इसका नतीजा है कि हमारे ग्राहकों के हर रोज 12 करोड़ कॉल फेल हो रहे हैं, जब वे एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया के नेटवर्क पर कॉल लगाते हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, Jio, RCom, Airtel, Interconnection, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »