रिलायंस जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने से नहीं होगी डेटा की खपत

रिलायंस जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने से नहीं होगी डेटा की खपत
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो पूरी तरह से 4जी नेटवर्क है
  • सभी वॉयस कॉल में वॉयस ओवर एलटीई का इस्तेमाल होगा
  • हालांकि, इसे आपके डेटा बैलेंस में नहीं जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए हुए करीब एक हफ्ते का वक्त बीत चुका है। अब कंपनी के अलग-अलग प्लान के बारे में धीरे-धीरे स्पष्टता मिल रही है। लेकिन कुछ मुद्दों को लेकर अब भी शंका और असमंजस  की स्थिति बरकरार है। रिलायंस जियो को लॉन्च करते वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जियो अपने हर ग्राहक को सभी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल देगी। साथ में रोमिंग चार्ज भी नहीं लगेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जियो पूरी तरह से 4जी नेटवर्क है और सभी वॉयस कॉल में वीओएलटीई का इस्तेमाल किया जाएगा। उनके इस बयान ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। लोग यह सोच कर परेशान हैं कि रिलायंस अब भी कॉल के लिए चार्ज लेगी। सारे कॉल में एलटीई नेटवर्क का इस्तेमाल होगा, इसलिए डेटा की भी खपत होगी जिसे मासिक डेटा बैलेंस में से लिया जाएगा। हालांकि, गैजेट्स 360 को रिलायंस जियो के प्रवक्ता से पुष्टि की है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। प्रवक्ता ने कहा कि वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त होंगे। और कॉल के दौरान डेटा की खपत भी नहीं होगी। रिलायंस जियो ने कहा कि जियो के सब्सक्रिप्शन के बाद वॉयस कॉल आजीवन मुफ्त मिलेगा।


वॉयस कॉलिंग के अलावा यूज़र जियो नेटवर्क पर वीडियो कॉल भी कर पाएंगे। यह भी लोकल और एसटीडी कॉल के लिए मुफ्त है। हालांकि, वीडियो कॉल करने पर डेटा की खपत होगी।

जियो लॉन्च को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन कंपनी को अपने ऑफर और प्लान के बारे में ज्यादा विस्तार से बताने की ज़रूरत है, ताकि इच्छुक ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति ना बने।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »