• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के 598 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में मिलेगा Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ यह सब...

Jio के 598 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में मिलेगा Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ यह सब...

इस नए 598 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन की है, जिसमें सब्सक्राइबर को रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इस पैक में नॉन-जियो कॉल के लिए 2000 मिनिट्स और कॉम्प्लिमेंट्री जियो सूट ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Jio के 598 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में मिलेगा Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ यह सब...

598 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में रोज़ाना मिलेगी 100 एसएमएस की सुविधा

ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar VIP के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है
  • इस नए प्लान में रोज़ाना मिलेगा 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • 598 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 56 दिन की है
विज्ञापन
Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नया 598 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो कि वर्षिक Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है। बता दें, हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ने IPL 2020 से पहले डिज़नी+ हॉटस्टार एनुअल वीआईपी सब्सक्रिप्शन के लिए कुछ नए प्लान पेश किए थे, लेटेस्ट प्लान भी इसी सीरीज़ का हिस्सा प्रतीत होता है। इस नए 598 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन की है, जिसमें सब्सक्राइबर को रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इस पैक में नॉन-जियो कॉल के लिए 2000 मिनिट्स और कॉम्प्लिमेंट्री जियो सूट ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Jio ने अपनी साइट पर नए 598 रुपये के प्रीपेड प्लान को लिस्ट कर लिया है। यह प्लान रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है, जिसमें डेटा कैप खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इसमें अनलिनिटेड जियो टू जियो कॉल और जियो टू अदर मोबाइल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मिनिट्स शामिल हैं। साथ ही इस पैक में आप रोज़ाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा, इस पैक में ग्राहकों को एक साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन प्लान मुफ्त मिलेगा, जिसकी असल कीमत 399 रुपये है। जैसे कि हमने ऊपर बताया यह 598 रुपये का प्रीपेड प्लान कॉम्प्लिमेंट्री जियो सूट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी लेकर आता है। वहीं, प्लान की वैधता 56 दिन की है।
 
jio

आपको बता दें, हाल ही में जियो ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान का ऐलान किया था, जो हैं 499 रुपये का प्रीपेड प्लान और 777 रुपये का प्रीपेड प्लान। दोनों ही प्लान लेटेस्ट प्लान की तरह 1 साल के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में डिज़नी+ हॉटस्टार ने ऐलान कया है कि एनुअल वीआईपी और प्रीमियम सब्सक्राइबर्स Indian Premier League (IPL) 2020 क्रिकेट मैच का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

499 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यह प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है और इसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। ये केवल डेटा पैक है, जिसमें आपको वॉयस व एसएमएस बेनेफिट्स प्राप्त नहीं होंगे। 777 रुपये के प्लान की बात करें, तो इस प्लान में भी आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा प्राप्त होगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको अतिरिक्त 5 जीबी डेटा पूरी 84 दिन की वैधता अवधि तक मिलेगा। इस पैक में आपको जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल्स, जियो टू नॉन जियो पर 3,000 मिनिट्स और प्रतिदिन 100 एमएमएस बेनेफिट मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Rs 598 prepaid plan, Jio Prepaid Plan, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »