Jio, Airtel ने 19.8 लाख नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा, Vodafone Idea ने खोए 20 लाख ग्राहक

वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में इस अवधि के दौरान गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2023 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने 10 लाख नए सब्सक्राइबर फरवरी में जोड़े।
  • Airtel ने यूजर बेस में 9.82 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े।
  • Vodafone Idea को इस अवधि के दौरान झटका लगा है।

देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों, Reliance Jio और Bharti Airtel, ने अपने यूजर्स की संख्या में बड़ी बढो़त्तरी की है।

देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों, Reliance Jio और Bharti Airtel, ने अपने यूजर्स की संख्या में बड़ी बढ़ोत्तरी की है। दोनों ही कंपनियों ने कुल मिलाकर 19.8 लाख नए सब्सक्राइबर अपने यूजर बेस में जोड़े हैं। जबकि Vodafone Idea को यहां झटका लगा है, जहां कंपनी ने 20 लाख सब्सक्राइबर खो दिए हैं। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है जिसमें इन आंकड़ों का खुलासा किया गया है। 

Reliance Jio ने टेलीकॉम में एक बार फिर से अपना दबदबा साबित किया है। कंपनी ने 10 लाख नए सब्सक्राइबर फरवरी में जोड़े। इससे पहले जनवरी में इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 42.61 करोड़ थी जो कि फरवरी में बढ़कर 42.71 करोड़ हो गई। वहीं, सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाली Bharti Airtel ने भी यहां अपने सब्सक्राइबर्स में बड़ी संख्या से बढ़ोत्तरी हासिल की है। कंपनी ने यूजर बेस में 9.82 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े जिसके बाद इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 36.98 करोड़ पर पहुंच गई है। 

Vodafone Idea को इस अवधि के दौरान झटका लगा है। कंपनी ने अपने 20 लाख ग्राहक खो दिए। जिसके बाद इसका यूजर बेस सिकुड़ कर 23.79 करोड़ पर आ गया है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की रिपोर्ट कहती है कि देश में पांच मुख्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स का 98.38% शेयर बनाते हैं। इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम के 43.5 करोड़ यूजर, भारती एयरटेल के 23.9 करोड़ यूजर, वोडाफोन आइडिया के 12.3 करोड़ यूजर, बीएसएनएल के 2.4 करोड़, और अर्टिया कन्वर्जेंस के 0.21 करोड़ यूजर शामिल हैं। 

वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में इस अवधि के दौरान गिरावट देखी गई है। जनवरी 2023 में इनकी संख्या 114.3 करोड़ थी जो कि फरवरी 2023 के अंत तक घटकर 114.1 करोड़ रह गई। मासिक प्रतिशत देखें तो इसमें 0.09 की दर से गिरावट दर्ज की गई है। शहरी क्षेत्रों में भी वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या घटी है। यहां पर शहरी क्षेत्र में 0.12 प्रतिशत की गिरावट आई है और ग्रामीण क्षेत्र में 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Elon Musk अंतरिक्ष में लगाना चाहते हैं AI डाटा सेंटर, SpaceX ने किया xAI का अधिग्रहण
  4. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. फेक ट्रैफिक चालान के चक्कर में युवक के साथ हुआ 4 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, आप न करना ऐसी गलती
  6. दीवार को सिनेमा बना देगा ये रग्ड फोन 8849 TANK X, 17600mAh की विशाल बैटरी, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
  7. Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. T20 World Cup 2026 की टिकट ऑनलाइन ऐसे करें बुक, जल्द करें
  2. Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. 300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू
  4. Elon Musk अंतरिक्ष में लगाना चाहते हैं AI डाटा सेंटर, SpaceX ने किया xAI का अधिग्रहण
  5. Apple का फोल्डेबल iPhone देगा Samsung, Motorola के फ्लिप फोन को टक्कर!
  6. GTA 6 फैंस शुरू कर लें तैयारी, रिलीज डेट पर पब्लिशर ने दी अच्छी खबर!
  7. आपका डाटा हो रहा है Facebook और Instagram के साथ शेयर, जानें इसे कैसे रोकें
  8. 'नियम नहीं मान सकते तो भारत छोड़ें': WhatsApp प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट की Meta को फटकार
  9. फेक ट्रैफिक चालान के चक्कर में युवक के साथ हुआ 4 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, आप न करना ऐसी गलती
  10. चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.