• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Reliance Jio ने भारत में JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। नया Bluetooth Tracker अब Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Google Find Hub व Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट भी देता है।

अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Jio

JioTag 2 भारत में ₹1,249 की कीमत पर लॉन्च हुआ

ख़ास बातें
  • JioTag 2 भारत में 1,249 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ
  • नया Bluetooth Tracker Android और iPhone दोनों को सपोर्ट करता है
  • Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए सामान ट्रैक कर सकते हैं
विज्ञापन

Reliance Jio ने भारत में अपना नया JioTag 2 (2nd Gen) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ब्लूटूथ ट्रैकर (Bluetooth Tracker) है, जिसे यूजर्स अपनी चाभी, बैग, वॉलेट या अन्य जरूरी सामान को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नया JioTag 2 अब Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है। इसके अलावा इसमें Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।

JioTag 2 को Black, Red और Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है। इसे 1,249 रुपये में पेश किया गया है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 50 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 1,199 रुपये हो जाती है।

JioTag 2 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका डुअल-इकोसिस्टम सपोर्ट है। पहली जनरेशन का JioTag दोनों प्लेटफॉर्म के साथ काम नहीं करता था, जबकि नया मॉडल Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए अपने खोए हुए सामान की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी नेटवर्क के जरिए लोकेशन अपडेट मिलती रहती है।

डिवाइस में 120dB का बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। अगर टैग ब्लूटूथ रेंज के अंदर है, तो यूजर अलार्म बजाकर अपने सामान का पता लगा सकता है। वहीं, ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर मैप के जरिए उसकी आखिरी या उपलब्ध लोकेशन देखने का ऑप्शन मिलता है।

JioTag 2 को पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ तैयार किया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी ने इसमें नया डिजाइन दिया है, हालांकि बैटरी के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

JioTag 2 उन यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है, जो अक्सर अपनी चाभियां, बैग या अन्य जरूरी सामान कहीं रखकर भूल जाते हैं। Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के साथ यह पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य हो गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »