Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे से निपटने के लिए भी TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करने के लिए कहा है

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 14:34 IST
ख़ास बातें
  • सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं
  • इस बारे में आगामी महीनों में TRAI एक कंसल्टेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा
  • अनचाही या स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या है

इन कंपनियों को मौजूदा सिस्टम के तहत 5G कॉल के डेटा की रिपोर्ट देनी होंगी

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कॉल ड्रॉप जैसी शिकायतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। यह टूल गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर्स की ओर से भेजे जाने वाले स्पैम को पकड़ने और ब्लॉक करने में प्रभावी है।  

TRAI के अधिकारियों ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के साथ मीटिंग में सर्विस की क्वालिटी में समस्याओं, 5G सर्विस के लिए नॉर्म्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे की समीक्षा की है। टेलीकॉम कंपनियों को बताया गया है कि सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं। इस बारे में आगामी महीनों में TRAI की ओर से कंसल्टेशन की एक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने के TRAI के निर्देश से मोबाइल सब्सक्राइबर्स को राहत मिल सकती है, जो कॉल ड्रॉप और नेटवर्क में कमियों की वजह से परेशान हैं। 

इन कंपनियों को मौजूदा सिस्टम के तहत 5G कॉल के डेटा की रिपोर्ट देनी होंगी। नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज के लिए अलग क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) इंडिकेटर्स लाए जाएंगे। अनचाही या स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या है। हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि 92 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स को 'डु नॉट डिस्टर्ब' लिस्ट में होने के बावजूद प्रति दिन कम से कम एक स्पैम कॉल मिलती है। स्पैम कॉल्स करने वालों में फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर्स सबसे आगे हैं। 

LocalCircles के एक सर्वे में कहा गया था कि 16 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को प्रति दिन 6-10 स्पैम कॉल्स मिलती हैं, जबकि लगभग पांच प्रतिशत के लिए यह संख्या प्रति दिन 10 कॉल्स से अधिक है। यह सर्वे 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच किया गया था। इसमें 342 जिलों के लोगों से 56,000 से अधिक उत्तर मिले हैं। सर्वे के प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तरों की संख्या अलग थी। सर्वे में शामिल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से 66 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें प्रति दिन तीन या इससे अधिक स्पैम कॉल्स मिलती हैं। इनमें से 96 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स का कहना था कि उन्हें प्रति दिन कम से कम एक ऐसी कॉल मिलती है।     
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.