इस पैमाने पर एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने रिलायंस जियो को पछाड़ा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2017 13:50 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई के डेटा से पता चलता है कि एयरटेल की 4जी डाउनलोड बहुत बेहतर हुई है
  • रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड जनवरी में कम होकर 8.345 एमबीपीएस हो गई
  • जनवरी महीने में वोडाफोन औसत 4जी अपलोड स्पीड में सबसे आगे थी
ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों की 4जी इंटरनेट स्पीड का डेटा सार्वजनिक किया है। ये आंकड़े जनवरी महीने के हैं। ट्राई के डेटा से पता चलता है कि एयरटेल की 4जी डाउनलोड बहुत बेहतर हुई है। औसत 4जी डाउनलोड स्पीड की बात करें तो इस महीने यह सबसे तेज नेटवर्क था। ट्राई डेटा की मानें तो जनवरी महीने में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर की तुलना में आधे से भी कम हो गई।

जनवरी महीने में एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 11.862 एमबीपीएस थी, जबकि महीने भर पहले यह 4.747 एमबीपीएस थी। रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड जनवरी में कम होकर 8.345 एमबीपीएस हो गई। यह एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से कम है। दिसंबर महीने में रिलायंस जियो अपने प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे थी। इस महीने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 18.146 एमबीपीएस थी।
Advertisement

ट्राई ने जानकारी दी है कि आइडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। दिसंबर की औसत स्पीड 5.943 एमबीपीएस की तुलना में यह 10.562 एमबीपीएस रही। वोडाफोन की औसत स्पीड 10.301 एमबीपीएस रही, जबकि दिसंबर में यह 9.666 एमबीपीएस थी।
 

एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिसंबर की 2.777 एमबीपीएस की स्पीड की तुलना में यह जनवरी में 4.718 एमबीपीएस रही। अपलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो दिसंबर महीने में एयरटेल से आगे थी। लेकिन जनवरी में यह गिरकर 2.276 एमबीपीएस हो गई।
Advertisement

जनवरी महीने में वोडाफोन औसत 4जी अपलोड स्पीड में सबसे आगे थी। जनवरी महीने में कंपनी ने 5.696 एमबीपीएस का आंकड़ा छुआ। इसके बाद आइडिया का नंबर रहा जिसकी औसत 4जी अपलोड स्पीड 5.631 एमबीपीएस थी।
Advertisement

ट्राई के इन आंकड़ों से साफ है कि 4जी डेटा स्पीड के मामले में एयरेटल, आइडिया और वोडाफोन बेहतर हुई हैं। हालांकि, रिलायंस जियो एक तरह से पिछड़ गई। गौर करने वाली बात है कि ट्राई इन डेटा को मायस्पीड ऐप के यूज़र से जुटाती है। ऐसे में इसे वास्तविक प्रदर्शन नहीं माना जा सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Airtel, Vodafone, Idea, Telecom, India, 4G Speeds, TRAI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.