आरकॉम ने लॉन्च किया 'जॉय ऑफ होली ऑफर', 49 रुपये में मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा

आरकॉम ने लॉन्च किया 'जॉय ऑफ होली ऑफर', 49 रुपये में मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने 'जॉय ऑफ होली ऑफर' के तहत नए अलिमिटेड प्लान लॉन्च किए हैं। सभी नए ग्राहकों के लिए इस ऑफर के तहत नए डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेंगे। रिलायंस 49 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 149 रुपये वाले प्लान में आरकॉम-टू-आरकॉम अनलिमिटेड लोकल और एसडी कॉल ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी 4जी डेटा भी मिलेगा।

इसके साथ ही आरकॉम ने अपनी 3जी और 2जी ग्राहकों के लिए भी नए प्लान लॉन्च किए हैं। 3जी ऑफर के तहत 99 रुपये में अनलिमिटेड डेटा और 49 रुपये में अनलिमिटेड 2जी डेटा मिलेगा।

आरकॉम ने कुछ चुनिंदा बाजारों के लिए अपने 3जी और 2जी ग्राहकों के लिए नए प्लान भी ऑफर किए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और जम्मू व कश्मर के 3जी ग्राहक 99 रुपये में अनलिमिटेड 3जी डेटा पा सकते हैं। इस ऑफर के साथ 20 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। इस ऑफर में 28 दिनों की वैधता मिलेगी जबकि 25 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्क भी चुकाना होगा।

इसके अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ईस्ट, उत्तर प्रदेश वेस्ट, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और चेन्नई में 2जी ग्राहकों को 49 दिनों के लिए अनलिमिटेड 2जी डेटा मिल सकता है। इस पैक में 20 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। और 28 दिनों की वैधता मिलेगा जबकि 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज देना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance communications, Reliance, RCom, 4G, 2G, 3G, Joy of holi offer

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »