मध्य प्रदेश के पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे मोबाइल फोन

मध्य प्रदेश के पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे मोबाइल फोन
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग के 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के कुछ डाकघरों में मोबाइल फोन बेचे जाएंगे।

विभाग ने अपने दफ्तरों में मोबाइल फोन बेचने की योजना के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और नोएडा स्थित प्राइवेट कंपनी पेंटल टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता किया है।

मध्य प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एमई हक ने एक खरीददार को मोबाइल देकर सूबे में इस योजना की शुरुआत की।

'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम के तहत पोस्ट ऑफिस में पेंटा भारत फोन पीएफ 301 बेचने के लिए डाक विभाग और बीएसएनएल ने पेंटल टेक्नोलॉज़ीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

फोन खरीदने वाले यूज़र को बीएसएनएल की ओर से 1999 मिनट का फ्री टॉक टाइम मिलेगा जो 18 महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 1999 रुपये है।

शुरुआत में ये फोन सभी हेड पोस्ट ऑफिस और राज्य के कुछ बड़े पोस्ट ऑफिस पर बिकेंगे। धीरे-धीरे इस योजना को अन्य पोस्ट ऑफिस में भी लागू किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले हफ्तों में पेंटा टेक्नोलॉजीज सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

पिछले हफ्ते, डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अपने हेड ऑफिस के जरिए मोबाइल फोन बेचने की शुरुआत की थी।

आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत सबसे पहले चार दक्षिण भारत राज्यों से की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इसे यहां जबरदस्त सफलता मिली। राज्यों के डाकघर के जरिए एक साल के अंदर 70 हज़ार से ज्यादा फोन बेचे गए।

पेंटा पीएफ 301 एक कीबोर्ड फोन है। इसमें 2.8 इंच का वाइड स्क्रीन, डुअल सिम, एफएम रेडियो, ऑडियो प्लेयर, टॉर्च और कैमरा है। इस हैंडसेट पर इंटरनेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »