OTT प्लेटफॉर्म्स बिना पेमेंट कर रहे 5G नेटवर्क्स का इस्तेमाल

Netflix, Amazon Prime, SonyLIV और Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के पास देश में बड़ी संख्या में यूजर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 16:33 IST
ख़ास बातें
  • COAI का दावा है कि OTT कंपनियां 5G नेटवर्क का मुफ्त इस्तेमाल कर रही हैं
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी
  • Netflix, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म के बड़ी संख्या में यूजर्स हैं

टेलीकॉम कंपनियों को 5G नेटवर्क लॉन्च करने पर भारी खर्च करना पड़ा है

ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स को एक नई मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) का दावा है कि OTT कंपनियां बिना भुगतान किए 5G नेटवर्क्स का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे टेलीकॉम कंपनियों और इन प्लेटफॉर्म्स के बीच प्रॉफिट शेयरिंग का मुद्दा उठ सकता है। 

COAI के डायरेक्टर जनरल, S P Kochhar ने बताया, "टेलीकॉम कंपनिया अपने वॉयस और डेटा के ट्रैफिक को ले जाती हैं। इन नेटवर्क्स का अधिकतर इस्तेमाल OTT प्लेटफॉर्म्स अपने एंड यूजर्स के पास बड़ी मात्रा में डेटा को पहुंचाने के लिए करते हैं। ये डेटा उन्हें कंटेंट प्रोवाइडर्स से मिलता है। OTT कंपनियां इस डेटा को अपने एंड यूजर्स को डिलीवर करने के लिए उन नेटवर्क प्रोवाइडर्स को कोई भुगतान नहीं करती जो इसका जरिया बनते हैं।" 

Netflix, Amazon Prime, SonyLIV और Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के पास देश में बड़ी संख्या में यूजर्स हैं। कोचर ने बताया कि OTT प्लेटफॉर्म्स को 5G जैसी नई टेक्नोलॉजी के लॉन्च होने से फायदा मिल रहा है। उनका कहना था, "यह एक घर बनाने और एक फ्लोर पर रहने और अन्य फ्लोर्स को किराए पर देने जैसा है। किराए पर रहने वाले फ्लोर का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन वे किराया नहीं चुका रहे। यह बहुत अजीब है। अगर मैंने कुछ बनाया है और मैं उसे किराए पर देता हूं तो मुझे उससे कुछ वैल्यू मिलने की उम्मीद होती है। मैं यह नहीं कह रहा कि आपको जो प्रॉफिट मिल रहा है वह पूरा मेरे पास आना चाहिए लेकिन इसका कुछ हिस्सा जरूर मिलना चाहिए।" 

टेलीकॉम कंपनियां बड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर के कारण वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इन कंपनियों को 5G नेटवर्क लॉन्च करने पर भारी खर्च करना पड़ा है। कोचर ने बताया, "हम इन नेटवर्क्स को तैयार करने, मेंटेनेंस और इन्हें चलाने के लिए एक हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं।" देश का वीडियो OTT मार्केट 2030 तक 12.5 अरब डॉलर तक पहुंच  सकता है। हाल ही में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.