Vivo T4R 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo T4R 5G को लॉन्च करने वाला है।

Vivo T4R 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo T4R 5G में 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Vivo T4R 5G में 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo T4R 5G में 5,700mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Vivo T4R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo T4R 5G को लॉन्च करने वाला है। Vivo का यह फोन भारत का सबसे स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले ही T4R 5G के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। इस फोन में 120Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलेगा। यहां हम आपको Vivo T4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T4R 5G कब होगा लॉन्च

Vivo T4R 5G आज यानी कि 31 जुलाई को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। कीमत की बात करें तो भारत में Vivo T4R 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन कंपनी के लाइनअप में T4x 5G और Vivo T4 हैंडसेट के बीच आ सकता है। इसकी कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। टीजर इमेज के अनुसार, T4R 5G के ब्लू और सिल्वर जैसे दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव है। यह फोन Vivo इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

Vivo T4R 5G Specifications (Expected)

Vivo T4R 5G में 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। कंपनी ने टीज किया है कि इसमें क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस होगी। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट होगा जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz होगी। Vivo के अनुसार, T4R 5G का AnTuTu स्कोर 7,50,000 से ज्यादा होगा।

कैमरा सेटअप के मामले में T4R 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। T4R 5G के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी मिल सकती है। दावा किया गया है कि फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा।

Vivo T4R 5G कब लॉन्च होगा?

Vivo T4R 5G आज यानी कि 31 जुलाई को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है।

Vivo T4R 5G में कैसी डिस्प्ले होगी?

Vivo T4R 5G में 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। कंपनी ने टीज किया है कि इसमें क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस होगी।

Vivo T4R 5G में कैसी बैटरी होगी?

Vivo T4R 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी मिल सकती है।

Vivo T4R 5G में कैसा कैमरा होगा?

Vivo T4R 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »