• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो के लिए पेटीएम करो, 303 रुपये के पैक में अतिरिक्त 381 रुपये का फायदा

रिलायंस जियो के लिए पेटीएम करो, 303 रुपये के पैक में अतिरिक्त 381 रुपये का फायदा

रिलायंस जियो के लिए पेटीएम करो, 303 रुपये के पैक में अतिरिक्त 381 रुपये का फायदा
ख़ास बातें
  • ऑफर पाने के लिए आपको PAYTMJIO प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा
  • ऑफर का फायदा उठाने के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ज़रूरी
  • इसके बाद मासिक पैक का रीचार्ज पेटीएम से करना होगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो के प्रीपेड रीचार्ज अब पेटीएम से करना संभव है। मज़ेदार बात यह है कि पेटीएम से रिलायंस जियो प्रीपेड सिम कार्ड रीचार्ज करना आपके लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

(पढ़ें: रिलायंस जियो प्राइम लेने पर आपको मिलेगा कितना फायदा? जानें)

303 रुपये वाले प्लान के रीचार्ज पर 381 रुपये के मुनाफे की बात कही जा रही है। पेटीएम की ओर से रीचार्ज पर 30 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, इंस्टेंट डिस्काउंट सिर्फ दो बार मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम से दो सिनेमा टिकट खरीदने पर 150 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर हर रीचार्ज के लिए है। वहीं, रिलांयस जियो की ओर 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा। 201 रुपये वाले एड-ऑन पैक का मतलब है कि ग्राहक को 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 5 जीबी और डेटा दिया जाएगा।

(पढ़ें: रिलायंस जियो का बाय वन गेट वन ऑफर)

499 रुपये और उसके ऊपर के रीचार्ज पर इंस्टेंट डिस्काउंट और सिनेमा टिकट पर कैशबैक का ऑफर मिलेगा। जियो की तरफ से 301 रुपये का एड-ऑन पैक दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके बाद मासिक पैक का रीचार्ज पेटीएम से करना होगा। ऑफर पाने के लिए आपको PAYTMJIO प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime Sub
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »