एमटीएनएल यूज़र के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलेगी मुफ्त रोमिंग सेवा

एमटीएनएल यूज़र के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलेगी मुफ्त रोमिंग सेवा
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई में सेवा मुहैया कराने वाली सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल जल्दी ही मुफ्त रोमिंग योजना की पेशकश करेगी जिसके तहत उपभोक्ताओं को देश भर में यात्रा के दौरान कॉल सुनने के लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा।

बीएसएनएल की ऐसी योजना पहले से काम कर रही है।

फिलहाल एमटीएनएल उपभोक्ताओं को दिल्ली और मुंबई से बाहर जाने पर आने वाली कॉल के लिए रोमिंग शुल्क अदा करना होता है ।

एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एन के यादव ने कहा कि योजना की घोषणा जल्द होगी और इसकी तारीख तय की जा रही है।

सरकार ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 2012 के तहत धीरे-धीरे को रोमिंग मुफ्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी सलाहकार समिति की बैठक के दौरान सांसदों को बताया कि एमटीएनएल जल्दी ही मुफ्त रोमिंग सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »