मोबाइल इंटरनेट यूज़र की संख्या जून तक हो जाएगी 37.1 करोड़ः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 12:53 IST
देश में मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या जून 2016 तक बढ़कर 37.1 करोड़ हो जाएगी। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट से मिली। 'भारत में मोबाइल इंटरनेट-2015' रिपोर्ट इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और आईएमआरबी द्वारा जारी की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "दिसंबर 2015 में देश में 30.6 करोड़ मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ता थे।"
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, उपयोगकर्ताओं के मासिक बिल में मोबाइल इंटरनेट खर्च का अनुपात 2014 के 54 फीसदी से बढ़कर 2015 में 64 फीसदी हो गया।

इस दौरान औसत मासिक बिल हालांकि साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी घटा है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "दिसंबर में 30.6 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं में से 21.9 करोड़ यूज़र शहरों के था। शहरी उपयोगकर्ताओं की संख्या में 71 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली। दिसंबर 2014 की तुलना में ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या में 87 फीसदी तेजी आई है। दिसंबर 2015 में यह आंकड़ा 8.7 करोड़ था।"
Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब यूज़र ने सोशल मीडिया वेबसाइट से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल ऑनलाइन कम्युनिकेशन के िलए किया गया है। 80 फीसदी शहरी उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल ऑनलाइन कम्युनिकेशन के लिए करते हैं जबकि 74 फीसदी मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल सोशल मीडिया साइट ब्राउज़ करने के लिए।

हालांकि, ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.