• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio, Airtel और Vi के अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग वाले प्लान : Netflix, Disney+ Hotstar और Prime Video का एक्सेस फ्री

Jio, Airtel और Vi के अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग वाले प्लान : Netflix, Disney+ Hotstar और Prime Video का एक्सेस फ्री

यहां हम Jio, Airtel और Vi के ऐसे ऑलराउंडर पोस्टपेड प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आपको न केवल कॉलिंग, डेटा या SMS के फायदे देगा, बल्कि इसमें आपको ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

Jio, Airtel और Vi के अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग वाले प्लान : Netflix, Disney+ Hotstar और Prime Video का एक्सेस फ्री

Airtel, Jio और Vi के इन प्लान में फ्री Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है

ख़ास बातें
  • Airtel, Jio और Vi के ये पोस्टपेड प्लान 1,499 रुपये से शुरू होते हैं
  • इनमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ मिलता है OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस
  • कुछ प्लान में मिलता है डेटा रोलओवर का फायदा
विज्ञापन
देश में पोस्टपेड से ज्यादा प्रीपेड ग्राहकों की संख्या है और यही वजह है कि आपको ऑनलाइन ढूंढ़ने पर ज्यादातर बेस्ट प्लान के आर्टिकल प्रीपेड रीचार्ज प्लान (Prepaid recharge plans) के ऊपर आधारित मिलेंगे। यदि आप पोस्टपेड प्लान पर स्विच करने की सोच रहे हैं या मौजूदा पोस्टपेड (Postpaid) ग्राहक हैं, तो यहां उपलब्ध जानकारी आपके बेहद काम आने वाली है। Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान हैं, जो आपको कम खर्च में कई फायदे दे सकते हैं, लेकिन यहां हम इन तीनों कंपनियों के कुछ ऐसे ऑलराउंडर पोस्टपेड प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आपको न केवल कॉलिंग, डेटा या SMS के फायदे देगा, बल्कि इसमें आपको नेटफ्लिक्स (Netflix), प्राइम विडियो (Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) जैसे ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।
 

Jio Rs. 1,499 postpaid plan benefits

Jio के 1,499 रुपये प्रति माह के पोस्टपेड प्लान में आपको भरपूर डेटा मिलेगा और साथ ही आपको कॉलिंग का फायदा भी होगा। यह प्लान दिनभर एक्टिव रहने वाले ग्राहकों के लिए बहुत अच्छा है। इस प्लान में आपको 500GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है और जैसा कि हमने बताया इसमें भरपूर डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलते हैं।

इस जियो प्लान में 300GB डेटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद आपको 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज देना होगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और साथ ही प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसमें आपको नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम, डिज्नी+हॉटस्टार, जियो टीवी और जियो न्यूज़ जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा जियोसिक्यॉरिटी और जियोक्लाउड की मेंबरशिप भी फ्री मिलती है। ध्यान रहे, जियो प्राइम सुविधा के लिए ग्राहकों को 99 रुपये अलग से देने होते हैं।
 

Vi Rs. 1,699 postpaid plan benefits

वीआई (vi) के 1,699 रुपये पोस्टपेड प्लान में आपको कुल 3 कनेक्शन मिलेंगे। RedX प्लान में आने वाले इस प्लाम में अनलिमिटेड लोकल, नेशनल कॉलिंग के साथ-साथ नेशनल रोमिंग कॉल भी फ्री मिलती है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान में प्रति माह 3000 मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं, सेकंडरी मेंबर्स को भी अनलिमिडेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 मुफ्त एसएमएस प्रति माह जैसे बेनिफिट्स फ्री मिलते हैं।

इस प्लान में प्राइमरी मेंबर को Amazon Prime Video (1 साल के लिए), Netflix (1 साल के लिए ), Disney+ Hotstar VIP (1 साल के लिए) और Vi Movies &TV VIP का ऐक्सिस फ्री मिलता है।
 

Airtel Rs. 1,599 postpaid plan benefits

एयरटेल का पोस्टपेड प्लान जियो से महंगा, लेकिन वीआई से सस्ता है। इसकी रेंटल प्रति माह 1,599 रुपये है। इसमें 1 रेगुलर सिम के अलावा 1 फैमिली ऐड-ऑन सिम भी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 500GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी है। इसके अलावा प्रति दिन 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान ग्राहकों को एक साल का मुफ्त Amazon Prime सब्सक्रिप्शन देता है। इसके साथ-साथ ग्राहकों को एयरटेल एक्सट्रीम, हैंडसेट प्रोटेक्शन और Disney+ Hotstart सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  7. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  8. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  10. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »