इसके विपरित प्रतिद्वंदी कंपनियों के डेटा पैक की बात करें, तो Jio कम से कम 11 रुपये की कीमत में 1 जीबी डेटा मुहैया कराता है। Airtel अपने रीचार्ज पैक में सीधे 3 जीबी डेटा प्रदान करता है, जिसकी कीमत 48 रुपये है। इसके अलावा Vi 16 रुपये के रीचार्ज में 1 जीबी डेटा प्रदान करता है।
लेटेस्ट बदलाव के बाद अब आपको Reliance Jio के 11 रुपये के डेटा एड-ऑन पैक में 800Mb की जगह 1 जीबी डेटा मिलेगा। बाकि एड-ऑन डेटा पैक की तरह इस पैक की वैधता भी आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है।