Reliance Jio के यूज़र की संख्या 13.68 करोड़ के पार

जियो सब्सक्राइबर की संख्या पिछले तीन महीने में बढ़कर 136.8 मिलियन हो गई है, पिछले तीन महीनों में कंपनी ने 15.3 मिलियन नए जियो यूज़र जोड़े। 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) फाइनेंशियल एंड ऑपरशनल परफॉर्मेंस की रिपोर्ट से इस जानकारी का पता चला है।

Reliance Jio के यूज़र की संख्या 13.68 करोड़ के पार
विज्ञापन
जियो सब्सक्राइबर की संख्या पिछले तीन महीने में बढ़कर 136.8 मिलियन हो गई है, पिछले तीन महीनों में कंपनी ने 15.3 मिलियन नए जियो यूज़र जोड़े। 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) फाइनेंशियल एंड ऑपरशनल परफॉर्मेंस की रिपोर्ट से इस जानकारी का पता चला है। हालांकि, जियो टेलीकॉम ने 271 करोड़ा के नुकसान की बात कही है लेकिन आरआईएल ने अपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को मजबूत करार दिया है। कंपनी ने यह भी खुलास किया कि जियो नेटवर्क ने इस अवधि में 374 करोड़ गीगाबाइट्स (3.74 बिलियन जीबी) वायरलेस ट्रैफिक देखा और कंपनी हर महीने 9.62 जीबी प्रति कैपिटा डेटा ख़पत बता रही है।

परफॉर्मेंस के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ''जियो सर्विस की तेजी से बढ़त से समाज की लेटेस्ट जरूरतों का पता चलता है। हमें भरोसा है कि जियो से भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय ग्राहकों को महत्वपूर्ण फायदा होगा और भारत इससे नई ऊंचाई पर पहुंचेगा...''

जहां कंपनी के नेट सब्सक्राइबर की संख्या 15.3 मिलियन है, वहीं इस तिमाही के लिए कुल 19.5 मिलियन सब्सक्राइबर रहे। रिलायंस जियो द्वारा साझा किए गए आंकड़ों की बात करें तो कंपनी का कहना है कि प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू हर महीने 156.4 रुपये प्रति सब्सक्राइबर रहा। औसत वॉयस ट्रैफिक इस अवधि में एक दिन में 2.67 बिलियन रहे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, कंपनी ने अब तक की सबसे ज़्यादा प्रति कैपिटा वॉयस कंजम्पशन- 626 मिनट प्रति माह भी रिकॉर्ड किया। जियो ने कहा कि जियो यूज़र ने इस तिमाही के दौरान हर महीने 1.78 बिलियन घंटे हाई-स्पीड वीडियो देखने में गुजारे।

आख़िर में कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान भारत में करीब 27 मिलियन एलटीई स्मार्टफोन बिके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »