• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख बढ़ी, पेश हुआ नया समर सरप्राइज़ ऑफर

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख बढ़ी, पेश हुआ नया समर सरप्राइज़ ऑफर

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख बढ़ी, पेश हुआ नया समर सरप्राइज़ ऑफर
ख़ास बातें
  • सभी जियो प्राइम मेंबर के लिए जियो समर सरप्राइज़ ऑफर है
  • करीब सात करोड़ 20 लाख ग्राहकों ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया
  • रिलायंस जियो के प्रमुख ने नए समर सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान किया
विज्ञापन
अगर आपने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तो राहत की खबर आ गई है। रिलायंस जियो ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक ग्राहक 15 अप्रैल 2017 तक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। बता दें कि पहले प्राइम मेंबरशिप हासिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी।

यह जानकारी देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बताया कि अब तक करीब सात करोड़ 20 लाख ग्राहकों ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है। रिलायंस जियो के प्रमुख ने साथ में नए समर सरप्राइज़ ऑफर का भी ऐलान किया।

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेडलाइन बढ़ी
कंपनी द्वारा बताया गया है जो भी ग्राहक किसी कारणवश 31 मार्च 2017 तक जियो प्राइम नहीं ले सके हैं। वे 15 अप्रैल तक 303 रुपये या जियो के किसी अन्य टैरिफ प्लान के साथ 99 रुपये का भुगतान करके जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर
मुकेश अंबानी ने जानकारी दी है कि सभी जियो प्राइम मेंबर के लिए जियो समर सरप्राइज़ ऑफर है। जियो प्राइम मेंबर जब 303 रुपये या उससे ऊपर के प्लान को पहली बार रीचार्ज करवाएंगे तो उन्हें उपहार के तौर पर तीन महीने की सेवाएं दी जाएंगी। इसका मतलब है कि 303 रुपये के रीचार्ज (एक महीने के टैरिफ) में ग्राहकों को तीन महीने की सेवाएं मिलेंगी। इन ग्राहकों के लिए पेड टैरिफ प्लान जुलाई में शुरू होगा। कंपनी ने दावा किया है कि जियो प्राइम सदस्यों को ऐसे ही कई सरप्राइज़ ऑफर मिलते रहेंगे।

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने की खबर के बाद कई लोग राहत की सांस लेंगे। क्योंकि शुक्रवार यानी 31 मार्च को दिन भर रिलायंस जियो के सर्वर ठप होने की खबरें आती रहीं। कई ग्राहकों को रिलायंस जियो स्टोर से भी निराश होकर लौटना पड़ा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime, Jio Prime Sub

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »