• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • डेली 1.5GB + 5GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान

डेली 1.5GB + 5GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान

Jio के इस प्लान में 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, जिसमें आपको डेली 1.5 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। लेकिन इस प्लान की खासियत केवल इतनी ही नहीं है बल्कि इस प्लान के तहत ग्राहको को डेली 1.5 जीबी डाटा के अतिरिक्त 5GB डाटा एक्स्ट्रा मुहैया कराया जाता है।

डेली 1.5GB + 5GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Jio का ये प्लान
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है
  • कुल मिलाकर पैक में मिलेगा 131GB डाटा
  • डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है
विज्ञापन
यदि आप Jio यूज़र हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जो कि कम्पलिट पैकेज हो जिसमें डाटा, कॉलिंग और इंटरटेनमेंट के लिहाज से पूरा बंदोबस्त हो... तो ये लेख आज आपकी मदद करने वाला है। आज हम इस लेख में जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको न केवल डाटा, कॉलिंग व मैसेजिंग बेनेफिट मिलता है बल्कि यह आपके लिए OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी लेकर आता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन एक महीने नहीं बल्कि सालभर के लिए प्राप्त होगा। डाटा, कॉलिंग, एसएमएस के साथ यह प्लान आपके मनोरंजन का भी पूरी ध्यान रखने वाला है।

Jio के इस प्लान में 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, जिसमें आपको डेली 1.5 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। लेकिन इस प्लान की खासियत केवल इतनी ही नहीं है बल्कि इस प्लान के तहत ग्राहको को डेली 1.5 जीबी डाटा के अतिरिक्त 5GB डाटा एक्स्ट्रा मुहैया कराया जाता है। 84 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डाटा यानी कि आपको 126 जीबी डाटा के अलावा एक्स्ट्रा 5GB डाटा मिलता है, तो कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 131GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है।

डाटा के अलावा, प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, पैक में रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी गई है। ये तो रही डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स की बात। इसके अलावा, इस प्लान में यूज़र्स को एक साल तक का Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है। डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि का एक्सेस प्राप्त होता है। बता दें, डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है। Jio के इस प्लान की कीमत 777 रुपये है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »