• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 912.5GB डाटा और 365 दिनों की वैधता वाला Jio का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

912.5GB डाटा और 365 दिनों की वैधता वाला Jio का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Jio ने अपने 6 साल पूरे होने के मौके पर नया 2,999 रुपये का वार्षिक वैधता वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है औ एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्श मिलता है

912.5GB डाटा और 365 दिनों की वैधता वाला Jio का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Photo Credit: Jio

ख़ास बातें
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5जीबी डाटा मिलता है।
  • Jio के 2999 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है।
विज्ञापन
टेलीकॉम दिग्गज Jio ने अपने 6 साल पूरे होने के मौके पर नया 2,999 रुपये का वार्षिक वैधता वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है औ एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्श मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में जियो सूट्स ऐप्स जैसे कि JioCinema, JioTV और अन्य का भी मुफ्त एक्सेस मिलता है। 2,999 वाले इस प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल मिलाकर 365 दिनों में 912.5GB डाटा ही बैठता है।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है जो कि पूरी वैधता के दौरान कुल मिलाकर 912.5GB डाटा बैठता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। ओटीटी फायदों की बात करें तो इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में JioCinema, JioTV, JioSecurity और JioCloud ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

जो ग्राहक 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 6 अन्य फायदे भी प्रदान किए जाते हैं, जिसमें 75GB अतिरिक्त डाटा, Ajio, Netmeds, Ixigo, Reliance Digital और Jio Saavn Pro से फ्री कूपन मिलते हैं। आपको बता दें कि Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपये है और यह फ्री दिया जा रहा है। आपको बता दें कि जियो का 2,999 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज पैक खरीद के लिए Jio वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अगस्त में 750 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें रोजाना 2GB डाटा और 90 दिनों की वैधता दी जाती है। अब कंपनी ने इस प्लान की कीमत को घटा दिया है और अब कीमत 749 रुपये हो गई है। इस प्लान की नई कीमत जियो वेबसाइट और ऐप पर भी दिखाई दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  4. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  7. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  8. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  9. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  10. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »