डेली 5GB डाटा के साथ Extra 48GB डाटा देगा Jio का ये रीचार्ज

Jio ने हाल ही में अपने रीचार्ज प्लान की कीमतों में 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होने वाली हैं। हालांकि, इस लेख के जरिए हम कंपनी के एक ऐसे रीचार्ज की जानकारी देंगे, जिसकी कीमत तो नहीं बढ़ी लेकिन इसमें एक्स्ट्रा बेनेफिट्स को शामिल जरूर किया गया है।

डेली 5GB डाटा के साथ Extra 48GB डाटा देगा Jio का ये रीचार्ज
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलती है 98 दिन की वैलिडिटी
  • डेली 5 जीबी डाटा के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा 48 जीबी डाटा
  • प्लान में एसएमएस और कॉलिंग बेनेफिट नहीं है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा कर रही हैं। इसमें Jio कंपनी भी शामिल है, जिसने अपने कई रीचार्ज प्लान की कीमतों में 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होने वाली हैं। हालांकि, इस लेख के जरिए हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में कंपनी ने जरूर एक्स्ट्रा बेनेफिट्स प्रदान कर रही है। इन बेनेफिट्स में प्लान की वैलिडिटी तक शामिल है।

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 2,099 रुपये है। कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद भी इस प्लान की कीमत 2,099 रुपये ही रहने वाली है। हालांकि, इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स काफी एक्स्ट्रा हैं। दरअसल, ये जियो का Jio Link रीचार्ज प्लान है। बता दें, Jio Link कंपनी का 4G मॉडम है। यदि आपके पास जियो लिंक मॉडम मौजूद है, तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। अब बात इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करते हैं।

इस प्लान के तहत ग्राहकों को 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। लेकिन जैसे कि हमने बताया कंपनी इस प्लान के तहत एक्स्ट्रा बेनेफिट्स प्रदान करती है, तो इसमेम आपको 84 दिन के साथ एक्स्ट्रा 14 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होती है। डाटा बेनेफिट् के लिए यह प्लान डेली 5GB हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है। लेकिन इस के साथ कंपनी ग्राहकों को 48GB एक्स्ट्रा डाटा का भी एक्सेस प्रदान करती है।

84+14 दिन की वैलिडिटी के लिहाज़ से सब्सक्राइबर्स को इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 538GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त है। डेली 5जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @64 Kbps हो जाती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 2099 recharge plan, Jio daily 5GB data plan, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »