Jio फिर से लाया 98 रुपये का प्लान, लेकिन बदल दिए फायदे

पिछले साल बंद कर दिए गए इस प्लान को मुंबई स्थित टेल्को द्वारा चुपचाप वापस लाया गया है।

Jio फिर से लाया 98 रुपये का प्लान, लेकिन बदल दिए फायदे

Jio के 98 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio ने 98 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को फिर से पेश किया है
  • पहले मिलती थी 28 दिनों की वैलिडिटी, लेकिन अब कम किए दिन
  • 1.5GB डेली डेटा के साथ मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 98 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया है। हालांकि यह नया प्लान नहीं है। कंपनी ने इस प्लान को एक साल से थोड़ा समय पहले बंद कर दिया था और अब इसे फिर से शुरू किया गया है। इसमें कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं जोड़ा गया है। इसके बजाय पहले मिलने वाली 28 दिनों की वैलिडिटी को आधा कर दिया गया है। 98 रुपये के इस जियो प्लान (Jio Rs 98 Plan) में अब 14 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा जैसे आम बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें JioTV, JioCinema और JioNews जैसे जियो सूट ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

जैसा कि OnlyTech द्वारा बताया गया है, जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 98 रुपये के प्रीपेड प्लान को वापस पेश किया है। पिछले साल बंद कर दिए गए इस प्लान को मुंबई स्थित टेल्को द्वारा चुपचाप वापस लाया गया है। प्लान में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 14 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलती है। इसमें Jio Suite का फ्री एक्सेस भी शामिल है।
 
jio

पिछले साल मई में, Jio ने अपने पोर्टफोलियो से 98 रुपये के इस प्लान को हटा दिया था, जिसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता प्लान 129 रुपये का प्लान बन गया था। बता दें कि बंद करने से कुछ महीनों पहले ही टेलीकॉम दिग्गज ने 98 रुपये के प्लान में बदलाव किए थे और उसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा और मुफ्त Jio-to-Jio कॉल के साथ-साथ 300 मुफ्त SMS जैसे बेनिफिट्स जोड़े।

संशोधित 98 रुपये के जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान को Jio.com साइट के साथ-साथ MyJio ऐप के जरिए लिया जा सकता है। ग्राहक अपने प्रीपेड नंबरों को Google Pay और Paytm सहित अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए भी रीचार्ज कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »