Jio का 98 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद

98 रुपये के प्रीपेड प्लान के हटाए जाने के बाद अब कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड रीचार्ज प्लान 129 रुपये का है, जिसमें जियो सब्सक्राइबर्स को 28 दिन की ही वैधता प्राप्त होगी। इस प्लान में यूज़र्स को 2 जीबी डेटा, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और नॉन जियो नेटवर्क पर 1000 मिनट मिलेंगे।

Jio का 98 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद

98 रुपये के रीचार्ज प्लान में मिलती थी अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉलिंग

ख़ास बातें
  • अब जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 129 रुपये का
  • 98 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की
  • Jio ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपना 98 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद कर दिया है। इस पैक में बीते साल दिसंबर में कुछ बदलाव किए गए थे, लेकिन अब इसे कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया गया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड रीचार्ज प्लान था, जिसमें कंपनी 28 दिन की वैधता देती थी। वहीं अब कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 129 रुपये का है। जियो अपने 98 रुपये के प्लान में 2 जीबी 4जी डेटा, जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनेफिट्स प्रदान करती थी। दूसरी तरफ, हाल ही में कंपनी ने 999 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया, जिसमें कंपनी इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी 4जी डेटा देती है और इसकी वैधता 84 दिनों की है।

Jio का 98 रुपये का प्रीपेड प्लान अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। याद दिला दें, इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 300 एसएमएस, 2 जीबी 4जी डेटा और जियो टू जियो कॉलिंग की सुविधा 28 दिन की वैधता के साथ मिलती थी। नॉन-जियो नेटवर्क के वॉयस कॉल का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को IUC टॉप-अप वाउचर का विकल्प चुनना पड़ता था। हालांकि, अब यह प्लान न तो Jio.com पर उपलब्ध है और न ही MyJio app पर। कंपनी के इस कदम की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई है।

98 रुपये के प्रीपेड प्लान के हटाए जाने के बाद अब कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड रीचार्ज प्लान 129 रुपये का है, जिसमें जियो सब्सक्राइबर्स को 28 दिन की ही वैधता प्राप्त होगी। इस प्लान में यूज़र्स को 2 जीबी डेटा, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और नॉन जियो नेटवर्क पर 1000 मिनट मिलेंगे। इसमें आपको प्रतिदिन 300 एसएमएस और कई जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जैसा कि हमने पहले बताया, हाल ही में कंपनी ने 999 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान में 3 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में डेली कोटा खत्म होने के बाद यूज़र्स 64Kbps की स्पीड पर कंटेंट ब्राउज़ या डाउनलोड कर सकते हैं। नए प्लान में अनलिमिटेड Jio से Jio और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए प्लान में 3,000 मिनट मिलते हैं। जियो के इस 999 रुपये प्रीपेड प्लान में भी अन्य प्लान की तरह प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। जियो के पास 599 रुपये और 399 रुपये का भी प्रीपेड प्लान है, जिसमें भी 84 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन इन प्लान में डेली डेटा कोट 2 जीबी और 1.5 जीबी दिया जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Rs 98 Prepaid Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »