Reliance Jio के 90 प्रतिशत यूज़र ने जियो प्राइम को चुना: रिपोर्ट

रिलायंस जियो के करीब 90 प्रतिशत ग्राहकों ने इसकी प्राइम सदस्यता को चुना है। यह जानकारी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की एक रिपोर्ट से सामने आई है। याद रहे कि Reliance Jio ने अपने सभी ग्राहकों के लिए साल की शुरुआत में जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन पेश किया था।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 19 जून 2017 10:06 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के करीब 90 प्रतिशत ग्राहकों ने इसकी प्राइम सदस्यता को चुना
  • जानकारी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की एक रिपोर्ट से सामने आई
  • Reliance Jio ने साल की शुरुआत में जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन पेश किया था
रिलायंस जियो के करीब 90 प्रतिशत ग्राहकों ने इसकी प्राइम सदस्यता को चुना है। यह जानकारी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की एक रिपोर्ट से सामने आई है। याद रहे कि Reliance Jio ने अपने सभी ग्राहकों के लिए साल की शुरुआत में जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन पेश किया था। अध्ययन के अनुसार जियो के करीब 76 प्रतिशत ग्राहक उसकी इस प्रचारात्मक योजना के खत्म होने के बाद भी इसकी सेवाओं को जारी रखने की इच्छा रखते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 80 प्रतिशत उपयोक्ताओं के पास केवल एक जियो सिम है, इसमें से 90 प्रतिशत के पास जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन है और 84 प्रतिशत ने जियो के मासिक टॉप-अप का भी भुगतान किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भुगतान करने वालों में अधिकतर ने 303 रुपये या 309 रुपये के पैक का भुगतान किया है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, मज़े की बात यह है कि सर्वे में जिन लोगों को शामिल किया गया है उनमें से केवल पांच प्रतिशत ही लाइफ हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि 40 प्रतिशत सैमसंग और 7 प्रतिशत आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऑनलाइन सर्वे जून माह के मध्य में ही किया गया और इसमें करीब 1,000 उपभोक्तओं को शामिल किया गया था। ये ग्राहक बाजार के पूरे फलक का नहीं बल्कि मध्यम और उच्च श्रेणी के उपयोगकर्ता हैं।

दूरसंचार विनियामक ट्राई की एक रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार बाज़ार में पिछले साल पांच सितंबर को कदम रखने वाली इस कंपनी के ग्रहकों की संख्या इस वर्ष अप्रैल के अंत तक 11.2 करोड़ तक पहुंच गई थी। इस तरह रिलायंस जियो की ग्राहक जोड़ने की रफ्तार एक नया कीर्तिमान है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में 68 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने अपनी पुरानी सेवा कंपनियों से बातचीत में 10-40 प्रतिशत तक रियायत प्राप्त की है।
Advertisement

रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि भारती एयरटेल उच्च स्तर के उपभोक्तओं के बाजार में जियो के साथ प्रतिस्पर्धा करने के मामले में सबसे अच्छी स्थिति में है तथा इस कंपनी को बाजार में विलय और अधिग्रहण की स्थिति में निम्न उपभोग करने वाले ग्राहकों के बीच फायदा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.