Reliance Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे: ट्राई

ट्राई के मायस्पीड ऐप ने सितंबर के लिए 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस महीने रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे रही। इसके बाद वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल का नंबर आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर के लिए 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड का आंकड़ा जारी
  • इस महीने रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे रही
  • अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सबसे आगे है
ट्राई के मायस्पीड ऐप ने सितंबर के लिए 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस महीने रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे रही। इसके बाद वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल का नंबर आता है। अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सबसे आगे है। इसके बाद वोडाफोन, रिलायंस जियो और एयरटेल को जगह मिली है।

आंकड़ों पर गौर करें तो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में ट्राई के मायस्पीड ऐप के मुताबिक, रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 18.433 एमबीपीएस रही। इसके बाद 8.999 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन दूसरे स्थान और 8.746 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ आइडिया तीसरे स्थान पर रही। आखिर में एयरटेल का नंबर आता है जिसकी औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 8.550 एमबीपीएस थी। गौर करने वाली बात है कि इन सभी कंपनियों की औसत डाउनलोड स्पीड पिछले तीन की औसत डाउनलोड से कम दर्ज की गई है।
Advertisement

4जी अपलोड स्पीड की बात करें तो आइडिया नेटवर्क पर स्पीड 6.307 एमबीपीएस थी। इसके बाद वोडाफोन की स्पीड 5.776 एमबीपीएस रही और जियो की 4.134 एमबीपीएस। 4.088 एमबीपीएस की स्पीड के साथ यहां भी एयरटेल चौथे स्थान पर ही रही। इन नेटवर्क पिछले तीन महीने की औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 6.3 एमबीपीएस, 5.9 एमबीपीएस, 4.4 एमबीपीएस और 4.3 एमबीपीएस थी।

ट्राई ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि वह मायस्पीड ऐप को और बेहतर बनाएगी। टेलीकॉम ऑपरेटरों से बात करने के बाद डेटा स्पीड आकंने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा।  
Advertisement

वहीं, आइडिया सेल्युलर ने एक बयान ज़ारी करके बताया कि उसने बेहद ही तेजी से देशभर में 2.60 लाइट साइट पर अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.