Jio IPL 2018 रीचार्ज पैक: 251 रुपये में 102 जीबी डेटा, और भी बहुत कुछ

सब्सक्राइबर के लिहाज़ से देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Jio नया प्रीपेड पैक लाई है। आईपीएल की शुरुआत से पहले कंपनी ने 251 रुपये का IPL 2018 पैक लॉन्च किया है।

Jio IPL 2018 रीचार्ज पैक: 251 रुपये में 102 जीबी डेटा, और भी बहुत कुछ

रिलायंस जियो

ख़ास बातें
  • आईपीएल की शुरुआत से पहले Jio लाई 251 रुपये का नया प्रीपेड प्लान
  • इस पैक में यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 102 जीबी डेटा मिलेगा
  • यूज़र लाइव मैच का मज़ा और शो का मज़ा भी उठा पाएंगे
विज्ञापन
सब्सक्राइबर के लिहाज़ से देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio नया प्रीपेड पैक लाई है। आईपीएल की शुरुआत से पहले कंपनी ने 251 रुपये का नया IPL 2018 पैक लॉन्च किया है। इस पैक में जियो यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 102 जीबी डेटा दिया जाएगा। दरअसल, Jio का कहना है कि 102 जीबी डेटा की मदद से यूज़र 51 दिनों तक आईपीएल के लाइव टी20 मैच का मज़ा ले पाएंगे। बता दें कि IPL 2018 शनिवार से शुरू हो रहा है और 27 मई तक चलेगा।
 

Jio क्रिकेट प्ले के साथ मोबाइल गेम

नए क्रिकेट सीज़न पैक के साथ Jio ने नए लाइव मोबाइल गेम की भी शुरुआत की है, जिनका मज़ा यूज़र अपने स्मार्टफोन में ले पाएंगे। 7 हफ्ते तक गेम का मज़ा 11 भाषाओं में लिया जा सकता है। साथ ही दावा किया गया है कि गेम के दौरान क्रिकेट मैच की रियल टाइम झलक दिखाई जाएगी।
 

Jio धन धना धन लाइव शो

Jio ने नए वेब शो का भी ऐलान किया है, जिसमें हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर, एंकर समीर कोचर जैसी हस्तियां और कई पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इनके लाइव एपीसोड जारी किए जाएंगे। वीरेंद्र सहवाग और कपिल देव भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। शो का एक्सक्लूसिव लाइव प्रसारण मायजियो ऐप पर शनिवार शाम साढे़ सात है।

लॉन्च पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने बताया, ''क्रिकेट एक गंभीर खेल है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसमें हंसी-मज़ाक नहीं हो सकता। चेंजिंग रूम में खिलाड़ी अक्सर चुटकुले सुनाते रहते हैं। और एक-दूसरे की खिचाई करते रहते हैं। जियो धन धना धन लाइव में हम क्रिकेट के हिस्सों को कुछ हटकर मज़ाकिया अंदाज़ में पेश करेंगे।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »