• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्च किया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान, 25 जीबी डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

Jio ने लॉन्च किया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान, 25 जीबी डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

रिलायंस जियो ने नया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है। Jio का यह प्लान आम यूज़र के लिए 15 मई से उपलब्ध होगा।

Jio ने लॉन्च किया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान, 25 जीबी डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ
ख़ास बातें
  • इस पोस्टपेड प्लान में भी यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा
  • पहले जियो का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 309 रुपये का था
  • यूज़र को इस्तेमाल करने के लिए 25 जीबी डेटा दिया जाएगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने अब तक टेलीकॉम मार्केट में ज़्यादा उथल-पुथल अपने प्रीपेड प्लान से मचाई है। ऐसा नहीं है कि कंपनी के पास पहले से कोई पोस्टपेड प्लान नहीं थे। लेकिन अब Jio ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद टेलीकॉम पोस्टपेड मार्केट में भी जल्द ही भूचाल सा आ जाएगा। दरअसल, रिलायंस जियो ने नया 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है। Jio का यह प्लान आम यूज़र के लिए 15 मई से उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि अब तक मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली इस कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 309 रुपये का था।

Jio के बाकी प्लान की तरह इस पोस्टपेड प्लान में भी यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल मुफ्त होगा। इसके अलावा 30 दिन की बिलिंग साइकिल के दौरान यूज़र को इस्तेमाल करने के लिए कुल 25 जीबी डेटा दिया जाएगा। डेटा इस्तेमाल करने की कोई दैनिक सीमा नहीं होगी। इसके अलावा एसएमएस भी पूरी तरह से फ्री होगा। जानकारी दी गई है कि आईएसडी कॉल भी पहले से एक्टिवेट होगा। यूज़र सभी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, पोस्पेड सेगमेंट में रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान 309 रुपये का था। इसमें यूज़र को हर दिन 1 जीबी के हिसाब से कुल 30 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान के लिए 400 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है।

जियो का कहना है कि उसने नया पोस्टपेड पेश करके इंडस्ट्री के पुराने ढर्रे को बदलने की कोशिश की है। जियो ने जानकारी दी है कि इस प्लान के साथ इंटरनेशनल कॉलिंग सेवा पहले से एक्टिव होगी। अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग 0.50 रुपये प्रति मिनट की दर से शुरू होती है। यह दर अमेरिका और कनाडा के लिए है। बांगलादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के लिए कॉल दर 2 रुपये प्रति मिनट है। सबसे महंगा अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग 6 रुपये प्रति मिनट का है।

अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के लिए दो किस्म के टैरिफ उपलब्ध होंगे। यह इस पर निर्भर करेगा कि यूज़र किस देश जा रहे हैं। एक टैरिफ में यूज़र को वॉयस कॉल के लिए 2 रुपये प्रति मिनट, मोबाइल डेटा के लिए 2 रुपये प्रति एमबी और हर एसएमएस के लिए 2 रुपये भुगतान करने होंगे। दूसरे टैरिफ में ये सारी सुविधाएं 10 रुपये के दर से मिलेंगी। बता दें कि प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी यही अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग और रोमिंग टैरिफ उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Telecom, Postpaid, Jio Postpaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »