Netflix के स्पीड इंडेक्स में Jio Fiber ने मारी बाज़ी, ये कंपनियां रहीं फ्लॉप

Netflix का नया और इम्प्रूव्ड आईएसपी स्पीड इंडेक्ट भारत की प्रमुख आईएसपी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के पिछले 6 महीने के एवरेज स्पीड का डेटा प्रदान करता है।

Netflix के स्पीड इंडेक्स में Jio Fiber ने मारी बाज़ी, ये कंपनियां रहीं फ्लॉप
ख़ास बातें
  • 7 Star Digital इस लिस्ट में 3.6Mbps एवरेज स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर है
  • BSNL की दिसंबर महीने में एवरेज स्पीड 3Mbps थी
  • सितंबर महीने में MTNL की एवरेज स्पीड 1.4Mbps थी
विज्ञापन
Netflix ने आखिरकार कई महीने इनएक्टिव रहने के बाद एक बार फिर अपनी ISP Speed Index वेबसाइट को अपडेट किया है, जिसमें कंपनी ने अपने पिछले 6 महीनों के रिजल्ट को दिखाया है। इस रिजल्ट में Jio Fiber ने सभी दूसरी कंपनियों को पछाड़ते हुए अपने बादशाहत कायम की है। जियो फाइबर की दिसंबर 2020 में एवरेज स्पीड 3.8Mbps रही है, जबकि दूसरी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISPs) कंपनियों जैसे 7 Star Digital, Airtel Xstream Fiber, ACT Fibernet और Tata Sky Broadband ने जियो से मात खा ली है। नेटफ्लिक्स ने अपनी आईएसपी स्पीड इंडेक्ट साइट को नए लुक के साथ अपडेट किया है।

Netflix ISP Speed Index वेबासइट के रिजल्ट की बात करें, तो नवंबर और दिसंबर महीने में Jio Fiber की एवरेज स्पीड 3.8Mbps रही थी। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 7 Star Digital है, जिसे दिसंबर महीने में 3.6Mbps एवरेज स्पीड और नवंबर महीने में 3.4Mbps एवरेज स्पीड प्राप्त  हुई थी। Airtel XStream Fiber, Tata Sky Broadband और ACT Fibernet ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर महीने में 3.6Mbps की एवरेज स्पीड ऑफर की थी।

नेटफ्लिक्स का नया और इम्प्रूव्ड आईएसपी स्पीड इंडेक्ट भारत की प्रमुख आईएसपी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के पिछले 6 महीने के एवरेज स्पीड का डेटा प्रदान करता है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL और MTNL इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर आती है, जिनकी एवरेज स्पीड दिसंबर महीने में क्रमश: 3Mbps और 2.4Mbps की रही थी।

नेटफ्लिक्स का डेटा यह भी जानकारी देता है कि एमटीएनएल ने सितंबर महीने में बहुत ही खराब प्रदर्शन दिया था, जहां इसकी एवरेज स्पीड महज 1.4Mbps की रही थी। जो कि असल में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »