Airtel ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, 5 रुपये में 4 जीबी डेटा

टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने जियो धन धना धन ऑफर और दूसरे प्लान के साथ जियो ने धूम मचा रखी है। अब एयरटेल ने Jio को चुनौती देने के लिए कुछ नए प्लान लॉन्च किए हैं। नए डेटा प्लान के साथ, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने 349 रुपये और 5 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किए हैं।

Airtel ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, 5 रुपये में 4 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 349 रुपये वाले नए एयरटेल प्लान में 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता है
  • 5 रुपये वाले पैक में 7 दिन के लिए 4 जीबी डेटा मिलता है
  • 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है
विज्ञापन
टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने जियो धन धना धन ऑफर और दूसरे प्लान के साथ जियो ने धूम मचा रखी है। अब एयरटेल ने Jio को चुनौती देने के लिए कुछ नए प्लान लॉन्च किए हैं। नए डेटा प्लान के साथ, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने 349 रुपये और 5 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किए हैं। ये दोनों प्लाान डेटा प्लान हैं और मार्केट को ट्रेंड को देखते हुए ये मुफ्त कॉल मिनट के साथ आते हैं। इसके अलावा, एयरटेल यूज़र कंपनी द्वारा रीचार्ज कराने पर दिए जा रहे कैशबैक ऑफर का भी फ़ायदा ले सकते हैं। नए प्लान के बारे में जानकारी यहां जानें।

एयरटेल 349 रुपये का पैक
349 रुपये वाला प्रीपेड पैक 28 जीबी के बंडल डेटा ऑफर के साथ आता है। इस ऑफर में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। जहां कंपनी का दावा अनलिमिटेड कॉल देने का है, लेकिन असल में 1000 मिनट हर हफ्ते की सीमा है। अगर आप इस लिमिट के बाद कॉल करते हैं तो एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। इसी तरह, हर रोज के लिए मुफ्त 250 मिनट की तयसीमा है, इसके बाद एयरटेल और दूसरे नेटवर्क पर क्रमशः 10 पैसा प्रति मिनट और 30 पैसा प्रति मिनट देना होगा।
 
Airtel

यह पैक 349 रुपये वाले जियो पैक को चुनौती देने के लिए है, जिसके तहत 56 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस मिलते हैं। इस पैक को खरीदने वाले ग्राहकों को पहले 28 दिनों के लिए 10 जीबी डेटा और बाकी 28 दिनों के लिए दूसरा 10 जीबपी डेटा का ऑपर मिलता है। वोडाफोन का भी एक 392 रुपये का प्लान है जिसके तहत 29 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर है।

एयरटेल 399 रुपये का पैक
पिछले महीने लॉन्च हुआ 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिन है। इस पैक में भी बदलाव किया गया है। अब ओरिजिनल पैक में मिलने वाली 84 दिन की वैधता की जगह 28 दिन की वैधता ही मिलती है इस प्लान में भी 349 रुपये वाले पैक के समान ही मुफ्त मिनट मिलते हैं। एक तरह से 399 रुपये वाला पैक 349 रुपये वाले पैक की तरह ही है, लेकिन 399 रुपये वाले पैक में रोमिंग के दौरान मुफ्त आउटगोइंग कॉल भी मिलती है, जबकि अगस्त में लॉन्च हुए इस प्लान में मुफ्त रोमिंग नहीं दी गई थी।

एयरटेल 5 रुपये का प्लान
एयरटेल, कंपनी के 4जी सिम पर अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 5 रुपये के रीचार्ज में 4 जीबी डेटा भी ऑफर कर रही है। यह ऑफर एक बार ही मिलेगा, यानी पहले रीचार्ज के बाद दोबारा रीचार्ज कराने पर यह ऑफर नहीं मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 7 दिन है और इसमें कॉल करने के लिए कोई मिनट नहीं मिलते हैं।

एयरटेल कैशबैक ऑफर
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए पैक रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशित कैशबैक (हर ट्रांज़ेक्शन पर 25 रुपये तक) मिलेगा। इसके अलावा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट बनाने  पर और 349 रुपये पैक की खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा, एयरटेल ने 40 रुपये और 60 रुपये के प्लान भी लॉन्च किए हैं। इन प्लान में क्रमशः 35 रुपये और 58 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »