4जी डाउनलोड स्पीड में Jio से आगे है Airtel: रिपोर्ट

वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी ओपनसिगनल ने भारत में मोबाइल 4जी नेटवर्क पर अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में 1 दिसंबर 2017 और 28 फरवरी 2018 के दौरान नेटवर्क के आकलन करके बताया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2018 17:01 IST
ख़ास बातें
  • ओपनसिगनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 3जी और 4जी स्पीड में Airtel सबसे आगे
  • सभी नेटवर्क को मिलाकर एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 6 एमबीपीएस रही
  • जियो ने 5.13 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की
वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी ओपनसिगनल ने भारत में मोबाइल 4जी नेटवर्क पर अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में 1 दिसंबर 2017 और 28 फरवरी 2018 के दौरान नेटवर्क के आकलन करके बताया गया है। कहा गया है कि पिछले 6 महीने में भारत में 4जी नेटवर्क का विस्तार तेज़ी से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब एलटीई सिगनल हर टेलीकॉम कंपनी के लिए प्राथमिकता रखती है। लेकिन 4जी स्पीड में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है। ओपनसिगनल ने द्वारा जारी किए गए नतीजों में एयरटेल का ही बोलबाला रहा है।

State of Mobile Networks: India report for April नाम की रिपोर्ट में ओपनसिगनल ने जानकारी दी है कि पिछले 6 महीने में हर बड़ी टेलीकॉम कंपनी के 4जी नेटवर्क का विस्तार हुआ है। ओपनसिगनल ने कहा, "देश के सभी बड़े 4जी प्रोवाइडर ने अब तक 65 प्रतिशत क्षेत्र में एलटीई सेवा उपलब्ध कराई है। इनमें से तीन कंपनियों ने तो 70 प्रतिशत का आंकड़ा छू दिया है।" हालांकि, 4जी डाउनलोड स्पीड में बहुत सुधार नहीं देखने को मिला है।
Advertisement

ओपनसिगनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 3जी और 4जी स्पीड में Airtel सबसे आगे है। ओवरऑल स्पीड के मामले में भी इस टेलीकॉम कंपनी ने रिलायंस जियो को पछाड़ दिया। सभी नेटवर्क को मिलाकर एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 6 एमबीपीएस रही। वहीं, जियो ने 5.13 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की। 4जी स्पीड की बात करें, एयरटेल की औसत डाउनलोड 9.31 एमबीपीएस रही। इसके बाद आइडिया ने 7.27 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की। Vodafone (6.98 एमबीपीएस) और Jio (5.13 एमबीपीएस) क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।

हालांकि, Jio बाकी कंपनियों की तुलना में 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराने के मामले में बहुत आगे है। इस कंपनी ने Airtel, Vodafone और Idea को करीब 27 पर्सेंटेज प्वाइंट से पछाड़ दिया।
Advertisement

आइडिया और वोडाफोन की बात करें तो इन नेटवर्क ने कुछ क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। 4जी स्पीड के मामले में आइडिया पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टॉप पर थी। वोडाफोन ने गुजरात और तमिलनाडु में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.