Jio Cricket Pack में मुफ्त मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डेटा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) का यह सीज़न खत्म होने के कगार पर है और इससे ठीक पहले Jio ने अपने सब्सक्राइबर को आखिरी प्लेऑफ और फाइनल मैच देखने के लिए मुफ्त डेटा दिया है।

Jio Cricket Pack में मुफ्त मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने चुपचाप नया क्रिकेट पैक लॉन्च कर दिया है
  • इसमें हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है, 4 दिन की वैधता के साथ
  • नए जियो क्रिकेट पैक में इस तरह से यूज़र को कुल 8 जीबी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) का यह सीज़न खत्म होने के कगार पर है और इससे ठीक पहले Jio ने अपने सब्सक्राइबर को आखिरी प्लेऑफ और फाइनल मैच देखने के लिए मुफ्त डेटा दिया है। जब आईपीएल 2018 का आगाज़ हुआ था तो इस टेलीकॉम कंपनी ने 251 रुपये का नया डेटा पैक लॉन्च किया था। इस पैक में यूज़र को 51 दिन तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इस क्रिेकेट पैक के जरिए Jio का मकसद अपने यूज़र को 51 दिन तक हर दिन लाइव मैच स्ट्रीम करने की सुविधा देना था। महीने की शुरुआत में क्रिकेट पैक जैसा ही एक टीज़र पैक पेश किया था। यह 251 रुपये पैक नहीं खरीदने वाले यूज़र के लिए था जिन्हें 8 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया गया। अब ताज़ा ऑफर भी इन्हीं फायदों के साथ आता है।

Reliance Jio ने चुपचाप नया क्रिकेट पैक लॉन्च कर दिया है। इसमें हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है, 4 दिन की वैधता के साथ। नए जियो क्रिकेट पैक में इस तरह से यूज़र को कुल 8 जीबी डेटा मिलेगा। 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। फिलहाल, जियो ने इस एड-ऑन पैक के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बताया है।
 
jio

आप चाहें तो मायजियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाकर जांच सकते हैं कि यह ऑफर आपके लिए उपलब्ध है या नहीं। मुफ्त दिए जा रहे इस एड-ऑन पैक की कीमत 101 रुपये बताई गई है। यह एड-ऑन पैक है इसलिए यूज़र को कॉलिंग और एसएमएस भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी।

जब Jio ने 251 रुपये वाले आईपीएल 2018 पैक को पेश किया था तो साफ बताया था कि यूज़र सिर्फ क्रिकेट देखने के लिए यह डेटा इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं हैं। डेटा का इस्तेमाल किसी भी काम के लिए हो सकता है। ऐसी ही सुविधा नए वाले डेटा पैक के साथ मिलेगी।

गौर करने वाली बात है कि जियो यूज़र आईपीएल के आखिरी दो मैच में जियो क्रिकेट प्ले नाम के लाइव मोबाइल गेम का भी मज़ा ले पाएंगे। इस गेम में रियल टाइम इंटरेक्शन का मौका मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio IPL

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »