• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का 12GB डाटा वाला सस्ता प्लान! डेली लिमिट खत्म होने पर भी चलेगा फर्राटेदार इंटरनेट, जानें कीमत

Jio का 12GB डाटा वाला सस्ता प्लान! डेली लिमिट खत्म होने पर भी चलेगा फर्राटेदार इंटरनेट, जानें कीमत

अगर आप वर्तमान पैक खत्म होने से पहले ही इसका पूरा 12GB डेटा इस्तेमाल कर लेते हैं तो उसके बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps ही रह जाती है।

Jio का 12GB डाटा वाला सस्ता प्लान! डेली लिमिट खत्म होने पर भी चलेगा फर्राटेदार इंटरनेट, जानें कीमत

प्लान के साथ कंपनी एडिशनल बेनिफिट के रूप में क्रिकेट प्लान भी ऑफर करती है।

ख़ास बातें
  • जियो का यह प्लान 12GB डेटा के साथ आता है।
  • इसकी वैधता आपके मौजूदा रिचार्ज पैक तक होती है।
  • इस प्लान में आपको कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के 4G डेटा पैक (Jio 4G Data Packs) ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि आज के समय में इंटरनेट की जरूरत हर किसी को है। वर्क फ्रॉम होम, रोजगार-पेशे वाले और स्टूडेंट्स से लेकर इंस्टाग्राम रील्स (Instagram reels) बनाने वाले शौकीन लोगों तक, हर किसी को 24 घंटे इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में रिलायंस जियो के डेली 1.5GB डेटा प्लान (Jio 1.5 GB Data Plan) या जियो के 2GB डेटा प्लान (Jio 2GB Data Plan) वाले पैक की डेटा लिमिट अक्सर 24 घंटे से पहले से खत्म हो जाती है। 

इसके लिए कंपनी ग्राहकों के लिए खास 4G डेटा वाउचर (4G Data Voucher) भी लेकर आती है जिसमें आपको डेली डेटा खत्म हो जाने पर भी डेटा की कमी न रहे। यानी कि अगर आपकी डेली डेटा लिमिट दिन में किसी समय खत्म हो भी जाती है, तो इस 4G डेटा वाउचर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं और आपका मोबाइल इंटरनेट बंद नहीं होता है। कंपनी के इन प्लान्स की खास बात है कि ये कीमत में काफी सस्ते हैं और इनकी वैधता भी आपके मौजूदा रिचार्ज पैक तक रहती है। यानी कि अगर आपने तीन महीने की वैधता वाला कोई प्लान लिया है तो यह 4G डेटा वाउचर भी उस प्लान की वैधता तक, यानी 3 महीने तक ही वैलिड रहेगा। आज हम आपको जियो के 121 रुपये के डेटा वाउचर की जानकारी दे रहे हैं। 

जियो का 121 रुपये का 4G डाटा प्लान (Jio Rs 121 4G Data Plan):
जियो का यह प्लान 12GB डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता आपके मौजूदा रिचार्ज पैक तक होती है। इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप वर्तमान पैक खत्म होने से पहले ही इसका पूरा 12GB डेटा इस्तेमाल कर लेते हैं तो उसके बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps ही रह जाती है। यानी आप इंटरनेट से फिर भी जुड़े रहेंगे लेकिन स्पीड बहुत धीमी हो जाती है। कंपनी इसके साथ एडिशनल बेनिफिट के रूप में क्रिकेट प्लान भी देती है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी प्लान के साथ नहीं दी गई है। 

Jio का 121 रुपये का इंटरनेट प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनको दैनिक रूप से अधिक इंटरनेट की जरूरत होती है। अगर आपका डेली डेटा आधा दिन या उससे पहले ही खत्म हो जाता है तो यह प्लान आपके लिए बहुत फायदेमंद है। प्लान को जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »