Reliance Jio ने अपने 'वर्क फ्रॉम होम' एड-ऑन डेटा पैक में किया बड़ा बदलाव

Reliance Jio साइट पर उपलब्ध अपडेट लिस्टिंग के मुताबिक, 251 रुपये, 201 रुपये और 151 रुपये के वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड एड-ऑन पैक अब 30 दिन तक की वैधता के साथ आएंगे।

Reliance Jio ने अपने 'वर्क फ्रॉम होम' एड-ऑन डेटा पैक में किया बड़ा बदलाव

कुछ दिनों पहले ही Reliance Jio ने लॉन्च किया था 'Work From Home' ऐड-ऑन प्लान

ख़ास बातें
  • जियो के एड-ऑन पैक में मिलता है 50 जीबी तक डेटा
  • 'डेटा एड-ऑन' पैक में पेश किए गए थे 3 नए प्लान
  • Jio ने 2,399 रुपये का वार्षिक रीचार्ज प्लान भी पेश किया था
विज्ञापन
Jio ने हाल ही में अपना नया 'Work From Home' एड-ऑन प्लान पेश किया था। इन एड-ऑन पैक की वैधता मौजूद प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती थी। लेकिन अब कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च हुए 'एड-ऑन पैक' में बदलाव किया है, अब इन प्लान की वैधता 30 दिन निर्धारित की गई है। वैधता का यह बदलाव हाल ही में पेश किए तीनों जियो एड-ऑन पैक पर लागू होगा, जिसमें 251 रुपये, 201 रुपये और 151 रुपये के रीचार्ज शामिल हैं। इन एड-ऑन पैक में यूज़र्स को 50 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

Reliance Jio साइट पर उपलब्ध अपडेट लिस्टिंग के मुताबिक, 251 रुपये, 201 रुपये और 151 रुपये के वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड एड-ऑन पैक अब 30 दिन तक की वैधता के साथ आएंगे। पहले एड-ऑन पैक की वैधता नंबर पर एक्टिव मौज़ूदा प्लान पर निर्भर करती थी।

टेलीकॉम ब्लॉग OnlyTech ने सबसे पहले इस बदलाव की जानकारी दी। हालांकि, Gadgets 360 ने Reliance Jio की साइट पर जाकर इन बदलाव की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की।
 

Jio add-on packs benefits

जियो के 'वर्क फ्रॉम होम' प्लान में पेश किेए गए एड-ऑन पैक के बेनेफिट्स की बात करें, तो वैलेडिटी को छोड़कर उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब यह है कि 251 रुपये का पैक रीचार्ज पर आपको अभी भी 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। 201 रुपये के पैक में 40 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा और 151 रुपये के प्लान में 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
 

आपको बता दें, जियो ने इसके साथ ही एक अन्य प्लान भी पेश किया था। इस प्लान में यूज़र्स को 2,399 रुपये के वार्षिक प्रीपेड रीचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »