Jio का डेटा बूस्टर पैक, 101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा

Jio ने हाल ही में रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के साथ अपने प्रीपेड पैक को अपडेट किया था। और कंपनी 149 रुपये से 498 रुपये के बीच रीचार्ज पर 500 एमबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। जियो के रीचार्ज पैक में ये बदलाव, कंपनी द्वारा अपने 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत में कटौती के कुछ हफ्ते बाद ही किया गया।

Jio का डेटा बूस्टर पैक,  101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • जियो के 11 रुपये के बूस्टर पैक में 400 MB, 21 रु. में 1 जीबी डेटा मिलेगा
  • 51 रुपये वाले बूस्टर पैक में 3 जीबी 4जी डेटा मिलेगा
  • 101 रुपये वाले बूस्टर पैक में कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
Jio ने हाल ही में रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के साथ अपने प्रीपेड पैक को अपडेट किया था। और कंपनी 149 रुपये से 498 रुपये के बीच रीचार्ज पर 500 एमबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। जियो के रीचार्ज पैक में ये बदलाव, कंपनी द्वारा अपने 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत में कटौती के कुछ हफ्ते बाद ही किया गया। जियो ने 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले प्लान भी लॉन्च किए। लेकिन लगता है अभी जियो कुछ और भी करना चाहती है, क्योंकि कंपनी ने अब अपने बूस्टर पैक भी अपडेट कर दिए हैं। इन पैक में यूज़र को अपने मौज़ूदा प्लान में मिलने वाले डेटा के खत्म होने पर अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

अभी तक, जियो यूज़र के पास  चुनने के लिए 11 रुपये से 301 रुपये के बीच पांच बूस्टर पैक मौज़ूद थे। हालांक, अब बूस्टर प्लान की संख्या को घटाकर चार कर दिया गया है और सबसे कीमती प्लान की कीमत 101 रुपये है। याद दिला दें कि बूस्टर पैक को जियो यूज़र अपनी प्रतिदिन मिलने वाली 1 जीबी/1.5 जीबी/2 जीबी/3 जीबी/5 जीबी 4जी डेटा लिमिट खत्म होने और स्पीड 64 केबीपीएस रह जाने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्थिति में यूज़र बूस्टर पैक खरीद सकते हैं और तेज स्पीड वाले डेटा के साथ ब्राउज़िंग को बरक़रार रख सकते हैं।
 
jio

अपडेट के साथ, 11 रुपये वाले जियो बूस्टर प्लान में 100 एमबी डेटा की जगह 400 एमबी डेटा मिलता है। 21 रुपये वाले पैक में 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है, इससे पहले इस कीमत में कोई भी पैक उपलब्ध नहीं था। 51 रुपये की कीमत में सब्सक्राइबर को 1 जीबी की जगह अब 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। 101 रुपये वाला बूस्टर पैक लेने वाले ग्राहकों को जिो अब 6 जीबी 4जी डेटा देगी। जबकि पहले 91 रुपये में 2 जीबी डेटा मिलता था।

जियो बूस्टर पैक में ग्राहकों के लिए डेटा की उपलब्धता मौज़ूदा प्लान की वैधता तक होगी या फिर जब तक कि मिलने वाला डेटा खत्म हो जाए। एक बार साथ बूस्टर पैक में मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है तो स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाएगी। इसके बाद उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट के लिए दूसरा बूस्टर पैक खरीदना होगा या फिर 24 घंटे खत्म होने का इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Prepaid Plans, Jio, Jio Booster Packs, Jio Plans, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »