• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • सिर्फ 299 रुपये में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने मिलेंगे गजब के फायदे

सिर्फ 299 रुपये में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने मिलेंगे गजब के फायदे

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो प्लान 28 दिनों तक चल सकता है।

सिर्फ 299 रुपये में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने मिलेंगे गजब के फायदे

Photo Credit: Unsplash/Yura Fresh

ख़ास बातें
  • Jio के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
अगर आप 28 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Jio, Vodafone Idea और Airtel जैसी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। यहां हम आपको 28 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है। हालांकि, जियो और एयरटेल इस बजट में डेली 2जीबी डाटा प्रदान करते हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया डेली 1.5जीबी डाटा प्रदान करता है। इन तीनों प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और हाई स्पीड डाटा मिलता है। 

Jio का 299 रुपये वाला प्लान: Jio के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है। वैधता के मामले में यह प्लान 28 दिनों तक चल सकता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में JioCinema और अन्य जियो ऐप्स का सपोर्ट शामिल हैं।

Vodafone Idea का 299 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता है। इस प्लान को 28 दिनों तक इस्तेमाल किया जाता है। वॉयस कॉलिंग को देखते हुए यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। SMS की बात करें यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड नाइट डाटा मिलता है जो कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक वैध होता है। वहीं सोम-शुक्र तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB डाटा बैकअप प्रति माह मिलता है। अन्य फायदों में Vi Movies & TV एक्सेस मिलता है।

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान: Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो प्लान 28 दिनों तक चल सकता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Enjoy Wynk Music शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »