• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 1.5GB डाटा के साथ 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग, गजब हैं Jio, Airtel और Vi के ये प्लान

डेली 1.5GB डाटा के साथ 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग, गजब हैं Jio, Airtel और Vi के ये प्लान

Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है।

डेली 1.5GB डाटा के साथ 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग, गजब हैं Jio, Airtel और Vi के ये प्लान

Photo Credit: Unsplash/Marília Castelli

Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा आता है।
विज्ञापन
हर महीने रिचार्ज के झंझट से परेशान हो गए हैं तो एक साथ तीन माह की वैधता वाला प्रीपेड प्लान इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio, Airtel और Vodafone Idea के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य फायदे मिलते हैं। आज हम आपको Jio, Airtel और Vodafone Idea के तीन महीने की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Jio का 666 रुपये वाला प्लान:


Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है, क्योंकि 126GB हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस स्मार्टफोन में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन शामिल है।


Airtel का 719 रुपये वाला प्लान:


Airtel के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है जो कि प्लान लिमिट से ज्यादा होता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस स्मार्टफोन में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों में RewardsMini सब्सक्रिप्शन, Apollo 24|7 सर्किल, फ्री Hellotunes और Wynk Music सब्सक्रिप्शन शामिल है।


Vodafone Idea का 719 रुपये वाला प्लान:


Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं एसएमएस की बात करें तो रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड नाइट डाटा मिलता है, जिसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बज तक डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं बिना किसी अतिरिक्त लागत के प्रति माह 2GB डाटा बैकअप की सुविधा मिलती है। वहीं डेली लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »