आपका Jio नंबर बंद नहीं होने देंगे ये 3 छोटे रीचार्ज, कीमत Rs 10 से शुरू...

Jio कंपनी 50 रुपये से कम की कीमत में मोबाइल कनेक्टिविटी ज़ारी रखने के लिए ग्राहकों के लिए तीन सस्ते रीचार्ज प्लान लेकर आती है। खास बात यह है कि इन रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को सीमित समय की नहीं बल्कि अनलिमिटिड वैलिडिटी प्राप्त होती है।

आपका Jio नंबर बंद नहीं होने देंगे ये 3 छोटे रीचार्ज, कीमत Rs 10 से शुरू...
ख़ास बातें
  • Jio के यह तीनों रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • प्लान में मिलता है 39.37 रुपये तक का टॉक-टाइम
  • 10 रुपये के प्लान में मिलता है 7.47 रुपये का टॉक-टाइम
विज्ञापन
WiFi के दौर में आजकल कई यूज़र्स केवल अपना मोबाइल नंबर ऑन रखने के लिए ही अपना फोन रीचार्ज करते हैं। हालांकि, कई टेलीकॉम कंपनियां सब्सक्राइबर्स की इसी जरूरत का फायदा उठाते हुए 28 दिना या फिर 30 दिन की वैलिडिटी वाला रीचार्ज प्लान महंगी कीमत में लेकर आती है। हाल ही में Airtel ने अपने 49 रुपये की कीमत वाले रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया था, जिसके बाद एयरटेल ग्राहकों को अपना फोन नंबर ज़ारी रखने के लिए कम से कम 79 रुपये की कीमत वाला रीचार्ज प्लान एक्टिव कराना पड़ता है। हालांकि, इस लिहाज से Jio कंपनी 50 रुपये से भी कम की कीमत में अपने ग्राहकों के लिए एक नहीं बल्कि तीन विकल्प लेकर आती है, जिसमें ग्राहक कम से कम कीमत का रीचार्ज कर अपने मोबाइल नंबर को ज़ारी रख सकते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कीमत 10 रुपये से शुरू होती है।

Jio कंपनी 50 रुपये से कम की कीमत में मोबाइल कनेक्टिविटी ज़ारी रखने के लिए ग्राहकों के लिए तीन सस्ते रीचार्ज प्लान लेकर आती है। खास बात यह है कि इन रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को सीमित समय की नहीं बल्कि अनलिमिटिड वैलिडिटी प्राप्त होती है।

जैसे कि हमने बताया इन रीचार्ज प्लान की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है। यदि आप जियो ग्राहक हैं, तो 10 रुपये का टॉप-अप रीचार्ज पर आपको 7.47 रुपये का टॉक-टाइम प्राप्त होगा। यह रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है, जिसका इस्तेमाल प्लान में मिले टॉक-टाइम खत्म होने तक कर सकते हैं।

अगले टॉप-अप रीचार्ज प्लान की कीमत 20 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 14.95 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। यह प्लान भी अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है।

तीसरे टॉप-अप रीचार्ज प्लान की कीमत 50 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 39.37 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। प्लान के तहत मिले 39.37 रुपये के टॉक-टाइम खत्म होने तक आपका मोबाइल नंबर ज़ारी रहेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio plan under Rs 50, Jio unlimited vailidity plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »