• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 20GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

20GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

20GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

इस प्लान में कंपनी केवल 149 रुपये में 20 जीबी डेटा और अनलिमिटेड की कॉलिंग की सुविधा पूरे 20 दिनों तक देती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • 1 जीबी की डेली लिमिट समाप्त हो जाने पर इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है।
  • इस प्लान में अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स को पिछले दिनों में महंगा कर दिया है। इसके बाद कंपनियां कई नए प्लान्स लेकर आई हैं। रिलायंस जियो के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान्स (Jio Latest Prepaid Plans) में कई बदलाव भी किए गए हैं। ऐसे में जियो ग्राहकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन से प्लान में सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं और कौन सा प्लान किस अवधि के लिए अधिक फायदेमंद है। आज हम आपको जियो के ऐसे ही एक सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा बेनिफिट भी मिलता है। यह प्लान 150 रुपये से भी कम कीमत का है और इसमें ग्राहक को वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इसमें रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है।

जियो 149 प्रीपेड प्लान (Jio 149 Prepaid Plan): रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को रोजाना 1 जीबी डेटा तो मिलता ही है, उसके साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है। इंटरनेट डेटा में 1 जीबी की डेली लिमिट स्माप्त हो जाने पर इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस प्लान की वैधता 20 दिनों की है। इसका मतलब है कि कंपनी केवल 149 रुपये में 20 जीबी डेटा और अनलिमिटेड की कॉलिंग की सुविधा पूरे 20 दिनों तक देती है। इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर को रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। तो अगर आप फोन में मैसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्लान की वैधता तक 2 हजार SMS भी फ्री मिलते हैं। 

जियो 149 रिचार्ज प्लान (Jio 149 Recharge Plan) के बेनिफिट्स यहीं पर समाप्त नहीं होते हैं। इस प्लान के साथ कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती है। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस तरह से प्लान के साथ मिलने वाले रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ आप इन ऐप्स में मिलने वाले मनोरंजन का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान की वैधता 20 दिनों की है इसलिए यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिनको कम कीमत में ऐसा प्लान चाहिेए जिसमें डेली डेटा की आवश्यकता अधिक न हो और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल सके। 

इस प्लान के अलावा भी जियो के कई और प्लान हैं जिनमें रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इन प्लान्स में 179 रुपये का प्लान और 209 रुपये का प्लान भी शामिल है। लेकिन जियो का 149 रुपये वाला यह सबसे सस्ता प्लान है जिसमें डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »