भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 100 करोड़ पार

भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 100 करोड़ पार
विज्ञापन
भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या पहली बार 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह जानकारी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है। इस तरह से भारत, चीन के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दूसरा देश बन गया है।

आंकड़ों से पता चला है कि जहां सितंबर महीने के अंत में मोबाइल सब्सक्राइबर की संख्या करीब 99 करोड़ थी। अक्टूबर में यह बढ़कर 100 करोड़ के ज्यादा हो गई। ऐसा माना जाता है कि मार्केट में सस्ते स्मार्टफोन के उपलब्ध होने और किफायती कॉल रेट के कारण भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इस हफ्ते ही दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या अगले साल बढ़कर 50 करोड़ हो सकती है।

प्रसाद ने ‘अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमियों का एकीकरण’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''भारत में इस समय 40 करोड़ इंटरनेट ग्राहक हैं। मैंने दो साल में 50 करोड़ उपयोक्ताओं के लक्ष्य की बात कही थी, इस लिहाज से 50 करोड़ का स्तर अगले साल हासिल कर लिया जाएगा।''प्रसाद ने ‘डिजिटल इंडिया’ कार्य्रकम के बारे में कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »