• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • India Pakistan Tension: सरकार की टेलीकॉम कंपनियों को 'सुरक्षा' को लेकर चेतावनी, उठाने होंगे ये अहम कदम

India-Pakistan Tension: सरकार की टेलीकॉम कंपनियों को 'सुरक्षा' को लेकर चेतावनी, उठाने होंगे ये अहम कदम

इस निर्देश में मंत्रालय ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की सलाह दी है। इसमें सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करने की बात की गई है कि सीमा के 100 किलोमीटर के दायरे में सभी महत्वपूर्ण टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की लिस्ट अपडेट की जाए।

India-Pakistan Tension: सरकार की टेलीकॉम कंपनियों को 'सुरक्षा' को लेकर चेतावनी, उठाने होंगे ये अहम कदम

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • इस निर्देश में मंत्रालय ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की सलाह दी है
  • सीमा के 100 km के अंदर टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की लिस्ट अपडेट की जाए
  • डीजल जनरेटर सेट्स के लिए ईंधन रिजर्व की व्यवस्था की जाए
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। यह निर्देश भारत के संचार मंत्रालय (DoT) ने 7 मई, 2025 को जारी किया है, जिसमें सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) और संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे देश के बॉर्डर के इलाकों और आपातकालीन स्थितियों में कम्युनिकेशन सर्विस की निरंतरता सुनिश्चित करें। मंत्रालय ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और जरूरी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है, खासकर उन इलाकों में जहां प्राकृतिक आपदाओं या सैन्य खतरे की संभावना हो।

BW Business World की रिपोर्ट के मुताबिक, इस निर्देश में मंत्रालय ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की सलाह दी है। इसमें सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करने की बात की गई है कि सीमा के 100 किलोमीटर के दायरे में सभी महत्वपूर्ण टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की लिस्ट अपडेट की जाए। इसके साथ ही, डीजल जनरेटर सेट्स के लिए ईंधन रिजर्व की व्यवस्था और जरूरी रिपेयर टूल्स से लैस रिजर्व टीमें तैयार रखनी होंगी, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सेवा बहाल की जा सके।

मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि राज्य सरकारों से समन्वय करते हुए टेलीकॉम कर्मचारियों की सुरक्षित आवाजाही और संचार इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, जब रक्षा मंत्रालय की तरफ से किसी विशिष्ट तारीख पर सर्विस की आवश्यकता हो, तो उसे बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।

इसके अलावा, DoT ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे अपनी सिस्टम्स की रेडंडेंसी जांचें और किसी भी आपात स्थिति में ऑपरेशनल रेडीनेस की स्थिति में रखें। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट्स और मीडिया पाथ शामिल हैं। साथ ही, ICR (इंट्र-सर्कल रोमिंग) सुविधा का टेस्ट भी किया जाए, ताकि जब जरूरत हो तो इसे तत्काल सक्रिय किया जा सके।

रिपोर्ट बताती है कि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी संबंधित TSPs और राज्य स्तर पर सटीक समन्वय और प्रभावी योजना बनाई जाए। DoT ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे इमरजेंसी की किसी भी स्थिति की तैयारियों की स्थिति की रिपोर्ट समय-समय पर मंत्रालय को भेजें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, Telecom ministry, Airtel, vi, Jio
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »