एयरटेल की राह पर आइडिया, मोबाइल डेटा दरों में फिर की कटौती

एयरटेल की राह पर आइडिया, मोबाइल डेटा दरों में फिर की कटौती
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों के बीच इंटरनेट डेटा दरों में कटौती को लेकर जंग छिड़ गई है। रविवार को एयरटेल द्वारा कीमत में कटौती के ऐलान के बाद आइडिया सेल्युलर ने भारी कटौती की घोषणा की है।

रविवार को एयरटेल ने बताया था कि वह मौजूदा कीमत में ही अपने प्रीपेड ग्राहकों को 67 फीसदी तक ज्यादा डेटा देगी। अब आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को भी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ऐसा ही फायदा मिलेगा।

आइडिया ने एक बयान जारी करके कहा, ''कंपनी ने अपने 4जी, 3जी के बड़े इंटरनेट पैक की दरों में 67 प्रतिशत तक की कटौती की है। इसका फायदा उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 2 जीबी से लेकर 10 जीबी इंटरनेट डेटा की खपत करते हैं।"

याद रहे कि पिछले हफ्ते ही आइडिया ने 1 जीबी से कम इंटरनेट पैक की दरों में कटौती का ऐलान किया था।

गौर करने वाली है कि इंटरनेट दरों को लेकर छिड़ी इस जंग के पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का हाथ है। यह कंपनी जल्द ही व्यवसायिक तौर पर टेलीकॉम क्षेत्र अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं अगस्त तक शुरू किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आइडिया ने बताया है, ''कंपनी अब 10 जीबी 4जी/ 3जी डेटा सिर्फ 990 रुपये में देगी। अब 2 जीबी डेटा 349 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 449 रुपये थी। आइडिया यूज़र अब 649 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी 4जी/ 3जी डेटा पाएंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »