आइडिया ने मोबाइल डेटा दरों में की कटौती

आइडिया ने मोबाइल डेटा दरों में की कटौती
विज्ञापन
टेलीकॉम कपनी आइडिया सेल्युलर ने शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट रेट में कटौती का ऐलान किया। ये कटौती 4जी, 3जी और 2जी इंटरनेट डेटा पर की गई हैं। नई दरें देशभर के सभी सर्किलों में शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।

कंपनी ने मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे किफायती प्रोडक्ट के जरिए इंटरनेट का लाभ हर शख्स को मिले। उम्मीद है कि इससे एक नेट क्रांति देखने को मिलेगी और इसका असर देश के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।"

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "अब आइडिया यूज़र को 1 जीबी से कम के डेटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया 8 से लेकर 225 रुपये के  रेंज में 4जी, 3जी और 2जी डेटा पैक बेचती है।"

कंपनी ने बताया है कि पहले 19 रुपये के कूपन में 3 दिनों के लिए 75 एमबी 2जी डेटा मिलता था। नई दरें लागू हो जाने के बाद 110 एमबी डेटा मिलेगा। ऐसा ही 4जी/ 3G डेटा पैक के साथ भी है। 22 रुपये का डेटा पैक खरीदने पर पहले 3 दिन के लिए 65 एमबी डेटा मिलता था, अब 90 एमबी डेटा मिलेगा, यानी 38 फीसदी ज्यादा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, Mobile Data Pack, Mobile Internet, Operator, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  2. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  3. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  4. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  5. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  6. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  7. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  10. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »