Idea का 309 रुपये वाला प्लान, हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ रोमिंग में भी मुफ्त कॉल

रिलायंस जियो के आने बाद टेलीकॉम सेक्टर में आए भूचाल का असर अब भी दिख रहा है। ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए आइडिया ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। Idea का नया प्रीपेड प्लान 309 रुपये का है।

Idea का 309 रुपये वाला प्लान, हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ रोमिंग में भी मुफ्त कॉल
ख़ास बातें
  • 309 रुपये वाला प्लान अनिलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है
  • आइडिया प्रीपेड उपभोक्ता रोमिंग में भी मुफ्त वॉयस कॉल का फायदा पा सकेंगे
  • इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो के आने बाद टेलीकॉम सेक्टर में आए भूचाल का असर अब भी दिख रहा है। ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए आइडिया ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। Idea का नया प्रीपेड प्लान 309 रुपये का है। पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपने पुराने 357 रुपये वाले प्लान वाले फायदे अब 309 रुपये में दे रही है। ज्ञात हो कि कंपनी ने कुछ दिन पहले 357 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा देना शुरू कर दिया था।

आइडिया का 309 रुपये वाला प्लान अनिलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। जानकारी दी गई है कि आइडिया प्रीपेड उपभोक्ता रोमिंग में भी मुफ्त वॉयस कॉल का फायदा पा सकेंगे। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। इस तरह से 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में 28 जीबी डेटा दिया जाएगा। आइडिया की वेबसाइट पर यह जानकारी भी दी गई है कि वेबसाइट और आइडिया ऐप से रीचार्ज कराने पर 1 जीबी डेटा अतिरिक्त दिया जाएगा।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। इसके अलावा सब्क्राइबर एक हफ्ते में 100 से ज़्यादा अलग नंबर पर नहीं डायल कर सकते।

अभी कुछ दिन पहले आइडिया ने नया 509 रुपये वाला पैक उतारा था।  509 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को हर रोज 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है। आइडिया के इस रीचार्ज की चुनौती जियो के 459 रुपये के रीचार्ज पैक से है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Recharge, Idea Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »