Idea 357 रुपये में दे रही है हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

वोडाफोन और एयरटेल के बाद आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों के लिए 357 रुपये में अनिलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान से है।

Idea 357 रुपये में दे रही है हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • 357 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है
  • हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा
  • साथ में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा होगी
विज्ञापन
रिलायंस जियो द्वारा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए जाने के बाद से टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर ग्राहकों को लुभाने के लिए नए प्लान लॉन्च करने लगी हैं। वोडाफोन और एयरटेल के बाद आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों के लिए 357 रुपये में अनिलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान से है। हालांकि, आइडिया के प्लान की वैधता रिलायंस जियो के प्लान की वैलिडिटी के आधे से भी कम है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए आइडिया के पास 70 दिनों की वैधता के साथ इन्हीं फायदों वाला एक और प्लान है।

आइडिया का 357 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा होगी। इसके अलावा ग्राहकों को 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो का प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। ग्राहकों को 399 रुपये वाले इस प्लान में हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त रोमिंग और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में आइडिया का 498 रुपये का प्लान है। इसकी वैधता 70 दिनों की है। प्लान के तहत ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। वहीं, रिलायंस जियो 459 रुपये में 84 दिन तक हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा और अन्य मुफ्त सुविधाएं देती है।

रिलायंस जियो के खिलाफ टेलीकॉम कंपनियों द्वारा छेड़ी गई जंग में यह आइडिया का नया वार है। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में आइडिया और वोडाफोन ने विलय का ऐलान किया था। विलय के बाद जो कंपनी बनेगी वह भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »