Idea रीचार्ज पर दे रही है कैशबैक ऑफर

Idea सेल्युलर ने Jio से टक्कर लेने के लिए नया ऑफर निकाला है। अपने प्रीपेड यूज़र को Idea चुनिंदा रीचार्ज पर...

Idea रीचार्ज पर दे रही है कैशबैक ऑफर

Idea रीचार्ज पर दे रही है कैशबैक ऑफर

ख़ास बातें
  • Idea सेल्युलर ने Jio से मुकाबला करने को जारी किया नया ऑफर
  • प्रीपेड यूज़र को Idea के चुनिंदा रीचार्ज पर कैशबैक
  • कैशबैक कूपन को अगले रीचार्ज में एडजस्ट कर उठा सकते हैं फायदा
विज्ञापन
Idea सेल्युलर ने Jio से टक्कर लेने के लिए नया ऑफर निकाला है। अपने प्रीपेड यूज़र को Idea चुनिंदा रीचार्ज पर कैशबैक दे रही है। 100 रुपये के रीचार्ज पर 20 रुपये का कैशबैक कूपन दिया जाएगा, जिसे रीचार्ज में इस्तेमाल किया जाना संभव होगा। इस कूपन को 199 व इससे ऊपर के रीचार्ज में इस्तेमाल करना संभव होगा। सभी रीचार्ज यूज़र को मायआइडिया ऐप से करने होंगे। या फिर Idea की वेबसाइट से रीचार्ज करने पर ही यूज़र को कैशबैक का लाभ मिलेगा।

टेलीकॉम ऑपरेटर Idea ने एक टीवी एड कैंपेन भी शुरू की है, जिसकी टैगलाइन है - 'देखते जाओ बेझिझक'। यहां प्रीपेड सब्सक्राइबर कैशबैक, कार, बाइक और स्मार्टफोन भी जीत सकते हैं। ये लाभ यूज़र को सीमित रीचार्ज प्लान के तहत ही दिए जाएंगे। यह कदम Idea ने अपने प्रतिद्वंदी Jio से टक्कर लेने को उठाया है।

यह ऑफर Idea की तरफ से 'जीतो बेझिझक' नाम से लाया गया है। इसमें यूज़र हर 100 रुपये के रीजार्ज पर 20 रुपये जीत सकते हैं। यह राशि कूपन की शक्ल में होगी, जिसे 199 व इससे ऊपर की राशि वाले रीचार्ज पैक खरीदते वक्त एडजस्ट किया जा सकेगा। ध्यान रहे, रीचार्ज मायआइडिया ऐप या Idea की वेबसाइट से किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही यह ऑफर 5 जून से लेकर 15 अगस्तक तक ही लागू होगा।

199 रुपये वाले रीचार्ज पैक की बात करें तो यह यूज़र को 1.4 जीबी डेटा हर दिन देता है। साथ ही यूज़र को इसमें मिलता है असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस हर दिन का लाभ। वहीं, Idea का 398 रुपये वाला पैक भी है, जो यूज़र को 70 दिन की वैधता के साथ समान लाभ देता है। बता दें कि 199 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन है।

Idea के इस ऑफर की जानकारी टीवी एड में दी जा रही है। विज्ञापन में दावा किया गया है कि 199 रुपये वाला रीचार्ज करवाकर यूज़र बाइक, कार, कैशबैक और स्मार्टफोन तक जीत सकते हैं। यह ऑफर Idea के असीमित रीचार्ज पर लागू होगा, जिन्हें यूज़र ने ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए करवाया होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IDea Cellular
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »