WhatsApp के जरिए Jio यूज़र्स कर सकते हैं अपना मोबाइल रीचार्ज, जानें कैसे...

Jio मोबाइल फोन WhatsApp के माध्यम से रीचार्ज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Jio care नंबर 7000770007 को सेव करना होगा।

WhatsApp के जरिए Jio यूज़र्स कर सकते हैं अपना मोबाइल रीचार्ज, जानें कैसे...
ख़ास बातें
  • Jio Fiber से जुड़ी जानकारियां भी व्हाट्सऐप के जरिए होंगी उपलब्ध
  • Jio care नंबर 7000770007 करना होगा फोन में सेव
  • JioMart शॉपिंग सपोर्ट संबंधी जानकारी भी व्हाट्सऐप के जरिए होगी प्राप्त
विज्ञापन
Reliance Jio यूज़र्स अब अपना मोबाइल फोन रीचार्ज WhatsApp के जरिए भी कर सकते हैं, जिसका तरीका इस्तेमाल में काफी आसान है। केवल मोबाइल रीचार्ज ही नहीं बल्कि जियो यूज़र्स व्हाट्सऐप के माध्यम से कई सर्विसेस का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें आप अन्य जियो सर्विस जैसे Jio Fiber से जुड़ी जानकारी व नई सिम पाने या फिर पोर्ट कराने, इंटरनेशनल रोमिंग से जुड़ी जानकारी, JioMart से जुड़ी जानकारी आदि भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा व्हाट्सऐप पर डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, यदि आप अंग्रेजी भाषा के साथ सहज महसूस नहीं करते तो आप अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसका लाभ ले सकते हैं जिसमें हिंदी भी शामिल है।
 

How to recharge Jio mobile number using WhatsApp

-Jio मोबाइल फोन WhatsApp के माध्यम से रीचार्ज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Jio care नंबर 7000770007 को सेव करना होगा।

-इसके बाद इस नंबर पर आपको सबसे पहले ‘Hi' का मैसेज व्हाट्सऐप करना है।

-अब इस नबंर के जरिए आपको व्हाट्सऐप प्राप्त होगा जिसमें आपसे आपकी क्वैरी पूछी जाएगी, जिसमें कुछ विकल्प मौजूद होंगे, जैसे “Jio SIM Recharge,” “Get new Jio SIM or Port-In (MNP),” “Support for Jio SIM,” “Support for JioFiber,” “Support for International Roaming” और “Support for JioMart”।

- इसके बाद आपको “Jio SIM Recharge” का विकल्प चुनना है, जिसके बाद आपको कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान की लिस्ट प्राप्त होगी।

- उन सभी प्रीपेड रीचार्ज प्लान में से आपको जिस प्लान का रीचार्ज कराना है उसको सिलेक्ट करें।

- पेमेंट हेतु अब आपको सीधे कंपनी की आधिकारिक साइट पर ले जाया जाएगा। पेमेंट करते ही आपका रीचार्ज सफलतापूर्ण पूरा हो जाएगा।

जैसे कि हमने बताया यदि आप व्हाट्सऐप पर उपलब्ध डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा में सहज नहीं है, तो आप इसकी भाषा को बदल भी सकते हैं। इसके लिए आपको केवल “Set language” का मैसेज व्हाट्सऐप नंबर पर करना होगा। जिसके बाद आपको सभी भारतीय भाषओं के विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से आप अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर सकते हैं।

इस व्हाट्ऐस नंबर के जरिए आप अन्य जियो सर्विस जैसे Jio Fiber से जुड़ी जानकारी व नई सिम पाने या फिर पोर्ट कराने, इंटरनेशनल रोमिंग से जुड़ी जानकारी, JioMart से जुड़ी जानकारी आदि भी प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं इसके अलावा, यदि आपको जियो से कोई शिकायत है, तो आप अपनी शिकायत दर्ज भी कर सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Jio, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »